दतिया उपचुनाव 2026: कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी, AICC ने किया ऐलान| Navbharat Live

Published on 11 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 11, 2026 | 10:53 PM IST

विज्ञापन

सार

Datia Assembly By Election 2026: दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को प्रत्याशी बनाया है। AICC ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर टिकट का ऐलान किया है।

Datia By-election 2026: Congress names former MLA Ghanshyam Singh as candidate; AICC makes the announcement.

घनश्याम सिंह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Ghanshyam Singh Congress Candidate: पूर्व विधायक घनश्याम सिंह दतिया से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। AICC ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दतिया विधानसभा उपचुनाव – 2026 के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को टिकट दिया है। मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी आलाकमान ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह पर भरोसा जताया है। घनश्याम सिंह का सीधा मुकाबला अब बीजेपी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से होगा।

कांग्रेस ने अनुभवी चेहरे पर लगाया दांव

बता दें, बीजेपी में टिकट बदलने को लेकर पूर्व गृहमंत्री के समर्थकों ने काफी नाराजगी जताई थी। ऐसे में कांग्रेस द्वारा अनुभवी चेहरे पर दांव लगाने के बाद अब यह मुकाबला और भी दिलचस्प बन गया है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह इससे पहले मध्य प्रदेश की सेवढ़ा विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।

ग्वालियर-चंबल अंचल में उनकी पहचान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के रूप में रही है। पार्टी ने घनश्याम सिंह के राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ के मद्देनजर उनपर दांव खेला है।

सम्बंधित ख़बरें

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा श्री घनश्याम सिंह जी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। लोकतंत्र बचाने के इस संघर्ष में कांग्रेसजनों के समर्पण, परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से हम निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेंगे। जय… pic.twitter.com/Un3M3yN82F — MP Congress (@INCMP) July 11, 2026

BJP के आशुतोष तिवारी से होगा सीधा मुकाबला

भाजपा ने इस उपचुनाव में बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान सरकार में गृह मंत्री रहे डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया और उनकी जगह आशुतोष तिवारी को दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। टिकट कटने के बाद जिले में बीजेपी को पार्टी के भीतर ही नाराजगी का सामना करना पड़ा। ऐसे में कांग्रेस ने अनुभवी नेता घनश्याम सिंह को मैदान में उतारकर भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है।

ये भी पढे़ं- वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट

प्रतिष्ठा की लड़ाई बनी दतिया

बता दें, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा पहले से ही सबसे चर्चित सीटों में शामिल रही है। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। कांग्रेस के अनुभवी प्रत्याशी और भाजपा के टिकट बदलने से अब यह चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है।

Follow Navbharatlive whatsapp