ग्वालियर स्टेशन से अगवा मासूम 24 घंटे में मिली: 150 CCTV खंगालकर पुलिस ने पकड़े लिव-इन कपल, परिवार को बच्ची सौपीं - Gwalior News

Published on 5 अग॰ 2026

ग्वालियर17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ग्वालियर स्टेशन से अगवा मासूम 24 घंटे में सकुशल मिली। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर स्टेशन से अगवा मासूम 24 घंटे में सकुशल मिली।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन से अगवा की गई डेढ़ साल की बच्ची को जीआरपी ने 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्ची के अपहरण के आरोप में गांधीनगर इलाके से लिव-इन में रह रहे महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी संजय राय (40) ने ट्रेन में महिला से पहचान बढ़ाई और मौका मिलते ही बच्ची को लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने करीब 150 CCTV कैमरों की फुटेज की जांच के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ा।

ट्रेन में पहचान बढ़ाकर बच्ची को ले गया आरोपी

घटना 3 और 4 जुलाई की रात की है। महिला अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस से मायके जा रही थी। इसी दौरान संजय राय महिला के सामने आकर बैठ गया और बातचीत शुरू कर दी। कुछ देर में उसने महिला का भरोसा जीत लिया और बच्ची को गोद में ले लिया। जब महिला का ध्यान दूसरी ओर गया, तभी आरोपी बच्ची को लेकर ट्रेन से उतर गया। बच्ची के गायब होने पर महिला ने तुरंत जीआरपी को सूचना दी।

CCTV में दिखे आरोपी

CCTV में दिखे आरोपी

CCTV में दिखे आरोपी, एक्टिवा से ले जाते आए नजर

मामले की जांच के लिए जीआरपी ने कई टीमें बनाई। पुलिस ने रेलवे स्टेशन और शहर के अलग-अलग रास्तों पर लगे 100 से 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। थाना प्रभारी दीपशिखा तोमर के अनुसार, एक फुटेज में महिला और पुरुष बच्ची को एक्टिवा से ले जाते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने प्रहलाद होटल, गिरनार होटल, बारात घर समेत आसपास के क्षेत्रों के CCTV कैमरों की जांच की।

CCTV में बच्ची को एक्टिवा से ले जाते दिखे आरोपी

CCTV में बच्ची को एक्टिवा से ले जाते दिखे आरोपी

दरगाह के पास अपार्टमेंट से मिली बच्ची

CCTV फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस गांधीनगर स्थित पीर बाबा की दरगाह के पास एक अपार्टमेंट पहुंची। यहां दोनों आरोपियों के साथ बच्ची सकुशल मिली। जीआरपी ने बच्ची को सुरक्षित उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है। वहीं दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बच्ची को सकुशल परिवार को सौंपा गया

बच्ची को सकुशल परिवार को सौंपा गया

अपहरण की वजह जानने में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला और पुरुष पति-पत्नी नहीं हैं। दोनों पिछले 4-5 साल से लिव-इन में रह रहे थे और अपने-अपने परिवार से अलग हो चुके हैं। जीआरपी फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने बच्ची का अपहरण किस मकसद से किया था और क्या इस वारदात में कोई अन्य गिरोह शामिल है।

.