मुख्य मार्गों से गांव की गलियों तक सुगम होगा आवागमन: 24 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने के बाद बदलेगी स्थिति - Gorakhpur News

Published on 12 जुल॰ 2026

गोरखपुर45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर जिले को मिले 758 करोड़ रुपये लागत वाली 24 परियोजनाओं की सौगात मिलने के बाद मुख्य मार्गों से गांव की गलियों तक आवागमन सुगम हो सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इन योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया था। जिन 24 विकास कार्यों की सौगात मिली है, उनमें 21 कार्य सड़क निर्माण और मार्गों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित है। इन कार्यों से मुख्य मार्गों से गांव की गलियों तक आवागमन और सुगम होगा। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से जिले में सड़कों का जाल बिछा है। 9 साल के कार्यकाल में रोड कनेक्टिविटी काफी बेहतर हुई है। यहां के सभी बाहरी मार्ग फोरलेन में बदल चुके हैं। आंतरिक मार्गों में सड़कों का जाल बिछा है। कई ऐसे मार्ग हैं, जिन्हें फोरलेन में बदला जा रहा है। फोरलेन सड़कों की इस सूची में शनिवार को 11.6 किलोमीटर लंबे भटहट-बांसस्थान मार्ग भी शामिल हो गया। इसे बनाने पर 690 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

सीएम ने 24 परियोजनाओं की सौगात दी।

सीएम ने 24 परियोजनाओं की सौगात दी।

एक तरफ जहां मुख्य मार्गों को फोरलेन कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है, वहीं ग्रामीण सड़कों और गांव के आंतरिक मार्गों को भी आवागमन के लिहाज से बेहतरीन बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को जिन पांच सड़कों का लोकार्पण किया उनमें से फोरलेन के अलावा अन्य चार सड़कें पिपराइच विधानसभा के अलग-अलग हिस्सों के लोगों को काफी सहूलियत मिल जाएगी। लोकार्पण के अलावा जिन 19 कार्यों का शिलान्यास हुआ, उनमें से 16 कार्य गांव और गांव की गलियों तक संपर्क मार्गों को निखारने की हैं। जबकि, तीन कार्य ग्रामीण क्षेत्र में पर्यटन विकास को नई गति देने वाले हैं।

सीएम योगी ने इन सड़कों का किया लोकार्पण

-भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क, लंबाई 11.6 किमी, लागत 689 करोड़ 35 लाख 33 हजार रुपये। -चकजलाल घोड़ादेउर होते हुए तरकुलही हनुमान मंदिर तक संपर्क मार्ग का निर्माण, लंबाई 4.85 किमी, लागत 3 करोड़ 59 लाख 40 हजार रुपये। -हाफिज नगर द्वितीय संपर्क मार्ग का नव निर्माण, लंबाई 2.05 किमी, लागत 1 करोड़ 67 लाख 25 हजार रुपये। -पिपराइच बरगदही मार्ग से सिरसिया महादेव मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 0.635 किमी, लागत 2 करोड़ 30 लाख 21 हजार रुपये। -ग्रामसभा फुलवरिया बड़ा टोला छपिया रजवाहा नहर पुल से मार्ग पर सीसी रोड, लागत 8 लाख 29 हजार रुपये।

भटहट-बांसस्थान फोरलेन मार्ग बनकर तैयार हो जाने से इस पिछड़े क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा हुआ।

भटहट-बांसस्थान फोरलेन मार्ग बनकर तैयार हो जाने से इस पिछड़े क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा हुआ।

सीएम के हाथों कार्यों का हुआ शिलान्यास

-भरवलिया से एकला (टेराकोटा उद्योग रिसर्च सेंटर) मार्ग का नवनिर्माण, लंबाई 2 किमी, लागत 1 करोड़ 53 लाख रुपये। -गुलरिहा रामनगर से एकला ग्राम तक मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 3.5 किमी, लागत 6 करोड़ 95 लाख 71 हजार रुपये। -सरैया बांसस्थान मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 13.8 किमी, लागत 38 करोड़ 32 लाख 92 हजार रुपये। -ग्राम सिरसिया में महादेव कुंड का पर्यटन विकास, लागत 3 करोड़ 98 लाख 85 हजार रुपये। -ग्राम बूढ़ाडीह में समय माता मंदिर का पर्यटन विकास, लागत 1 करोड़ 77 लाख 37 हजार रुपये। -ग्राम औरंगाबाद का ग्रामीण पर्यटन विकास, लागत 96 लाख 29 हजार रुपये। -जंगल डुमरी नंबर एक से फैलहवा कोदईसाह टोला तक लेपन कार्य, लागत 61 लाख 54 हजार रुपये। -ग्राम बनगाई टोला बंजरहा में सीसी रोड एवं नाली निर्माण, लागत 23 लाख रुपये। -जंगल धूसढ़ टोला हसनगंज में सीसी रोड, लागत 57 लाख 30 हजार रुपये। -चरगांवा ब्लॉक में सीसी रोड, लागत 1 करोड़ 61 लाख 44 हजार रुपये। -खुटहन खास में सड़क लेपन कार्य, लागत 28 लाख 9 हजार रुपये। -ग्रामसभा अहमद अली शाह के बसंतपुर टोले में पिच लेपन कार्य, लागत 32 लाख 38 हजार रुपये। -ग्रामसभा जंगल अयोध्या प्रसाद के शिवरामपुर टोले में पिच लेपन कार्य, लागत 35 लाख 96 हजार रुपये। -ग्रामसभा करमौरा में नहर पटरी पिच रोड का लेपन कार्य, लागत 74 लाख 18 हजार रुपये। -ग्रामसभा जंगल एकला नंबर दो के पिपरा टोले में इंटरलॉकिंग, लागत 86 लाख रुपये। -ग्रामसभा मौलाखोर में कैथवलिया मार्ग पर कालीमंदिर तक इंटरलॉकिंग, लागत 39 लाख 69 हजार रुपये। -ग्रामसभा फुलवरिया में आंतरिक गलियों में इंटरलॉकिंग, लागत 40 लाख 88 हजार रुपये। -ग्रामसभा जंगल नाकिन में इंटरलॉकिंग, 32 लाख 39 हजार रुपये। -ग्रामसभा महराजगंज के देवपुर टोले में इंटरलॉकिंग, लागत 36 लाख 97 हजार रुपये।

.