24 घंटे में तीन लोग साइबर फ्रॉड के शिकार: लिंक पर क्लिक और मोबाइल हैक कर खातों से उड़ाए ₹2.60 लाख; FIR दर्ज - Gwalior News

Published on 14 सित॰ 2026

ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
24 घंटे में तीन लोग साइबर फ्रॉड के शिकार।  - Dainik Bhaskar

24 घंटे में तीन लोग साइबर फ्रॉड के शिकार।

ग्वालियर में साइबर अपराधियों ने 24 घंटे के अंदर तीन लोगों को निशाना बनाकर उनके खातों से कुल 2.60 लाख रुपए पार कर दिए। ठगी के लिए अनजान लिंक भेजने, मोबाइल हैक करने और बैंक कर्मचारी बनकर ओटीपी हासिल करने जैसे तरीके अपनाए गए। खातों से रकम कटने के मैसेज आने पर पीड़ितों को ठगी का पता चला। नेशनल हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज शिकायतों के आधार पर ग्वालियर, महाराजपुरा और बहोड़ापुर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लिंक पर क्लिक करते ही खाते से निकले ₹1.50 लाख

पहला मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के गोलंदाज मोहल्ला, बाबा कपूर की दरगाह के पास का है। यहां रहने वाले 37 वर्षीय जावेद खान पुत्र अनवर खान 5 सितंबर को मोबाइल पर इंटरनेट चला रहे थे।

इसी दौरान उनके मोबाइल पर अनजान आईडी से एक लिंक का मैसेज आया। मैसेज पढ़ने के लिए जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, कुछ देर के लिए उनका मोबाइल अपने आप ऑटो अपडेट मोड में चला गया। कुछ देर बाद मोबाइल दोबारा ऑन किया तो सब सामान्य था।

अगले दिन ट्रांजेक्शन करने के दौरान उन्हें पता चला कि उनके खाते से 1,50,000 रुपए निकल चुके हैं। उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने फ्रॉड का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल हैक कर उड़ाए ₹78.50 हजार

दूसरा मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आरजेपुरम, भिंड रोड का है। यहां निवासी महेंद्र सिंह भदौरिया के साथ 7 सितंबर को ठगी हुई। महेंद्र मोबाइल चला रहे थे, तभी उनका मोबाइल हैंग हो गया। उन्होंने मोबाइल बंद किया और कुछ देर बाद ऑन किया तो वह पहले की तरह सामान्य चलने लगा।

दो दिन बाद मोबाइल पर 78,500 रुपए निकलने का मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने तत्काल मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन पर की।

KYC के नाम पर OTP पूछकर ₹31 हजार पार

तीसरी घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के जिरैना गांव की है। यहां निवासी त्रिलोक माहौर पुत्र कमल माहौर को साइबर ठगों ने झांसे में लिया। दो दिन पहले एक युवक ने उन्हें कॉल कर खुद को बैंक कर्मचारी बताया। उसने KYC के नाम पर त्रिलोक से OTP पूछा। OTP हासिल करने के बाद उनके बैंक खाते से 31,000 रुपए से अधिक की रकम ट्रांसफर कर ली गई।

त्रिलोक ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की थी। इसके आधार पर सोमवार को बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने सतर्क रहने की अपील की

डीएसपी साइबर मनीष यादव ने बताया कि साइबर फ्रॉड के मामलों की पुलिस की एक्सपर्ट टीम जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक, मैसेज या फाइल पर क्लिक न करें।

.

खबरें और भी हैं...

  • ‘Reels’ देखने से रोका,घर से भागा 8 साल का बच्चा: चंडीगढ़ से ट्रेन में बैठा; ग्वालियर में टीटीई ने उतारा, मां से कराई बात

    चंडीगढ़ से ट्रेन में बैठा; ग्वालियर में टीटीई ने उतारा, मां से कराई बात|ग्वालियर,Gwalior - Dainik Bhaskar0:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • स्कूल बस रोककर ड्राइवर से मारपीट, बच्चों से अभद्रता: ग्वालियर में स्कूल बस पर हमला, पुलिस से भी उलझे आरोपी

    ग्वालियर में स्कूल बस पर हमला, पुलिस से भी उलझे आरोपी|ग्वालियर,Gwalior - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ग्वालियर के अनोखे गणेश मंदिर: एक में अर्जी लगाने से पूरी होती है मुराद, दूसरे में जमीन से निकले थे मोटे गणेश

    एक में अर्जी लगाने से पूरी होती है मुराद, दूसरे में जमीन से निकले थे मोटे गणेश|ग्वालियर,Gwalior - Dainik Bhaskar1:30
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; STF के रडार पर 12 अफसर: मास्टर माइंड रियाल के अलग-अलग शहरों से चार पासपोर्ट, आवेदन पहुंचने से पहले पहुंचता था फोन

    1:13
    • कॉपी लिंक

    शेयर