पीएम किसान योजना: अक्तूबर महीने का आज तीसरा दिन, आखिर कब आएगी 24वीं किस्त?

Published on 3 अक्टू॰ 2026

Sat, 03 Oct 2026 07:56 AM IST

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 03 Oct 2026 07:56 AM IST

सार

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इसी क्रम में 23वीं किस्त जून में जारी होने के बाद अब 24वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन इसकी तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के जरिए पात्र किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सरकार साल में 6000 रुपये देती है।

इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में हर साल दिया जाता है। ऐसे में योजना से जुड़े किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है। वहीं,अक्तूबर महीने का आज तीसरा दिन है। ऐसे में सवाल उठाना लाजमी है कि क्या 24वीं किस्त इसी महीने खाते में आ सकती है या नहीं? चलिए जानने की कोशिश करते हैं। योजना से जुड़े किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan 24th Installment: October 3 Has Arrived, When Will the 2000 rupees Installment Be Released

अक्तूबर महीने में कब आएगी 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

क्या चार महीने का अंतराल पूरा हुआ?

  • पीएम किसान योजना की लगभग सभी किस्तें आमतौर पर लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं
  • पिछली किस्तों के समय में भी यह अंतर देखने को मिला है
  • वहीं, 23वीं किस्त की बात करें, तो ये जून में जारी हुई थी

PM Kisan 24th Installment: October 3 Has Arrived, When Will the 2000 rupees Installment Be Released

अक्तूबर महीने में कब आएगी 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

  • ऐसे में अगली किस्त के लिए चार महीने का समय अक्तूबर में पूरा हो रहा है
  • यही वजह है कि किसानों को उम्मीद है कि 24वीं किस्त अक्तूबर में जारी की जा सकती है
  • अगर किस्त जारी होती है तो पात्र किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी

विज्ञापन

विज्ञापन

PM Kisan 24th Installment: October 3 Has Arrived, When Will the 2000 rupees Installment Be Released

अक्तूबर महीने में कब आएगी 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

क्या है 24वीं किस्त को लेकर अपडेट?

  • माना जा रहा है अक्तूबर महीने में 24वीं किस्त आ सकती है
  • हालांकि, अभी सरकार की तरफ से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है
  • किस्त जारी होने से कुछ दिन पहले सरकार की तरफ से किस्त जारी होने की तारीख बताई जाती है

विज्ञापन

PM Kisan 24th Installment: October 3 Has Arrived, When Will the 2000 rupees Installment Be Released

अक्तूबर महीने में कब आएगी 24वीं किस्त? - फोटो : pmkisan.gov.in

  • मौजूदा समय में फिलहाल किस्त की तारीख नहीं बताई गई है
  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर भी 24वीं किस्त को लेकर कोई अपडेट अभी नहीं है
  • पर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार तारीख बता सकती है