Duleep Trophy Final : तिलक वर्मा ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 242 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए हैं. वहीं तिलक वर्मा के बल्ले से अर्धशतक आया है, जबकि मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं.
Duleep Trophy Final : तिलक वर्मा ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 242 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए हैं. वहीं तिलक वर्मा के बल्ले से अर्धशतक आया है, जबकि मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/31/tilak-varma-century-2026-08-31-17-28-34.jpg)
Tilak Varma Century Photograph: (X/BCCI domestic)
Duleep Trophy Final : ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. इस मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. आज यानी तीसरे दिन की समाप्ति के बाद साउथ जोन ने 80 ओवर में 6 विकेट खोकर 242 रन बना लिए हैं. तीसरे दिन जहां साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन बल्ले के साथ किया. वहीं ईस्ट जोन की ओर से मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी कर धमाल मचाया.
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 8, 2026
आज साउथ जोन ने अपनी पारी की शुरुआत की और टीम ने एक के बाद एक कई विकेट गंवा दिए. भारत के लिए रिकी भुई 1 रन बनाकर 10 रनों के स्कोर पर ढेर हो गए. वहीं नारायण जगदीशन 32 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं शेख रशीद ने 27
और श्रेयस गोपाल ने 26 रनों का योगदान दिया. टीम की लाज कप्तान तिलक वर्मा ने बचाई.
तिलक और पडिक्कल ने जड़े अर्धशतक
साउथ जोन के लिए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार प्रदर्शन किया और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. पडिक्कल ने 104 गेंदों पर 62 रन बनाए, जिसमें 4 चौके भी लगाए. तिलक वर्मा ने टीम के लिए अर्धशतक लगाया और टीम को ऑलआउट होने से बचाया. उन्होंने 177 बॉल में 5 चौकों के साथ 55 रनों की पारी खेली.
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 8, 2026
टीम के लिए स्मरन रविचंद्रन 55 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए. श्रेयस गोपाल 79 गेंद पर 26 रन बनाकर चलते बने. इस समय तिलक 56 और चामा मिलिंद 2 रन बनाकर नाबाद हैं. अब इस मैच के चौथे दिन ये दोनों बल्लेबाज टीम के लिए पारी को आगे बढ़ाने के लिए उतेंगे.
- Hundred in 1st Innings in Semi Final.
- Fifty in 2nd Innings in Semi Final.
- Fifty in 1st Innings in Final.CAPTAIN TILAK VARMA - He is making big statements in Duleep Trophy - Indian batting depth in red ball cricket is improving 🔥 pic.twitter.com/goKpPjhob9
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 8, 2026
मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने मचाया धमाल
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने ईस्ट जोन की ओर से शानदार गेंदबाजी की और साउथ जोन के खिलाफ दो-दो विकेट हासिल किए. शमी ने 11 मैचों में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. वहीं मुकेश ने 12 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए.
ईस्ट जोन के ईशान ने खेली मैराथन पारी
ईशान किशन ने दलीफ ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगा दिया है. ईशान किशन ने 270 बॉल में 26 चौके और 2 छ्क्कों के साथ 200 रन पूरे किए. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 74.91 का रहा है. ईशान ने साउथ जोन के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. इनमें मोहम्मद सिराज भी मौजूद थे. ईशान ने टीम के लिए 334 बॉल में 30 चौके और 7 छक्कों के साथ 270 रनों की मैराथन पारी खेली.
कुमार कुशाग्र के बल्ले से आया शतक
ईस्ट जोन की ओर से कुमार कुशाग्र ने भी शतक लगाया है. उन्होंने नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए 128 गेंदों में 100 रन पूरे कर शतक लगाया. कुशाग्र ने अपनी शतकीय पारी में 8 चौके और 5 छक्के भी लगाए. वो 132 बॉल में 101 रन बनाकर आउट हो गए.
ये भी पढ़ें :खुशखबरी! अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया के फैंस को मिली गुड न्यूज, मैच से पहले फिट हुआ खतरनाक ऑलराउंडर