फरीदाबाद में 2496 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद: 200Kg गंधक और 2296Kg पोटेशियम नाइट्रेट मिला; यूपी से खरीदकर लाया आरोपी अरेस्ट - Faridabad News

Published on 3 अक्टू॰ 2026

फरीदाबाद7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - Dainik Bhaskar

फरीदाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

फरीदाबाद में पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण के खिलाफ क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने कार्रवाई की है। टीम ने बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी स्थित एक कमरे से करीब 200 किलो गंधक और 2296 किलो पोटेशियम नाइट्रेट बरामद किया है।

पुलिस ने सामग्री को कब्जे में लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कॉलोनी निवासी पुनीत के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 को सूचना मिली थी कि मुकेश कॉलोनी में एक कमरे में पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री अवैध रूप से रखी गई है। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। पूछताछ के बाद पुलिस टीम उसे उस कमरे तक लेकर गई, जहां सामग्री रखे जाने की जानकारी मिली थी।

पुलिस द्वारा बरामद की गई सामग्री।

पुलिस द्वारा बरामद की गई सामग्री।

बड़ी मात्रा में कमरे में था सामान

कमरे की तलाशी लेने पर वहां बड़ी मात्रा में रसायनिक सामग्री मिली। पुलिस के अनुसार, मौके से करीब 200 किलो गंधक और 2296 किलो पोटेशियम नाइट्रेट बरामद हुआ। दोनों रसायनों का इस्तेमाल पटाखे बनाने में किया जाता है। इतनी बड़ी मात्रा में सामग्री का एक कमरे में रखा मिलना पुलिस की जांच का प्रमुख बिंदु है।

हाथरस से सामग्री लाने की बात बताई

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह यह सामग्री उत्तर प्रदेश के हाथरस से लेकर आया था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सामग्री किस उद्देश्य से मंगाई गई थी और इसे आगे किसे दिया जाना था। साथ ही पुलिस सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं

पुलिस के अनुसार, आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • अग्रोहा धाम से युवाओं को जोड़ने को चलेगा अभियान: महेंद्रगढ़ में अग्रवाल समाज की बैठक में बनी रणनीति, 25 अक्टूबर को लगेगा वार्षिक मेला

    महेंद्रगढ़ में अग्रवाल समाज की बैठक में बनी रणनीति, 25 अक्टूबर को लगेगा वार्षिक मेला|महेंद्रगढ़,Mahendragarh - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में करंट लगने से 11वीं के छात्र की मौत: नहाने के बाद बाथरूम में टांग रहा तौलिया, परीक्षा देने के लिए जाना था

    नहाने के बाद बाथरूम में टांग रहा तौलिया, परीक्षा देने के लिए जाना था|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:37
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • महेंद्रगढ़ से 20 वर्षीय युवती हुई लापता: जोधपुर के रहने वाली, यूपी के युवक पर भगाकर ले जाने का शक, रुपए भी ले गई

    जोधपुर के रहने वाली, यूपी के युवक पर भगाकर ले जाने का शक, रुपए भी ले गई|नारनौल,Narnaul - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हथियारों के साथ रील डालने पर युवक पर केस: महेंद्रगढ़ कोर्ट में बनाई थी वीडियो; गन कल्चर वाला लगाया सॉन्ग

    0:40
    • कॉपी लिंक

    शेयर