नालंदा खुला विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए दाखिला शुरू: महिलाओं को शुल्क में 25% की छूट; आधिकारिक वेबसाइट से करें अप्लाई - Nalanda News

Published on 11 जुल॰ 2026

नालंदा खुला विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए अलग-अलग सर्टिफिकेट, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

.

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इन पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई से स्वीकार किए जा रहे हैं। इच्छुक छात्र इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 10 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.nou.ac.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर

इस शैक्षणिक सत्र में विश्वविद्यालय की ओर से सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों, बीसीए, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, और विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अर्थशास्त्र, शिक्षा, भूगोल, हिंदी, लोक प्रशासन, गृह विज्ञान, उर्दू, संस्कृत, इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इनवायरमेंटल साइंस, जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन, वनस्पति विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र व जंतु विज्ञान शामिल हैं। इसके अलावा, एमलिस (MLIS) एवं बलिस (BLIS) के साथ ही चार साल के स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर (इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल, भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान एवं गणित) में भी दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

महिला अभ्यर्थियों को मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट।

महिला अभ्यर्थियों को मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट।

एम.सी.ए. के लिए होगी लिखित परीक्षा

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एम.सी.ए. (140 सीटों) में नामांकन की प्रक्रिया लिखित परीक्षा के माध्यम से पूरी की जाएगी। इसके लिए भी आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित है। लिखित परीक्षा से जुड़ी तिथि, समय और स्थान की जानकारी अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट और उनके पंजीकृत ईमेल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

महिला शिक्षार्थियों को शुल्क में राहत

शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सभी पाठ्यक्रमों के नामांकन शुल्क में महिला अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की गई है।

आधिकारिक सूचना का ही करें पालन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को आगाह किया है कि वे नामांकन के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट www.nou.ac.in पर दिए गए लिंक का ही उपयोग करें। किसी भी अन्य माध्यम या अनधिकृत लिंक से किए गए नामांकन के लिए विश्वविद्यालय जिम्मेदार नहीं होगा। विस्तृत जानकारी या सहायता के लिए छात्र विश्वविद्यालय के आधिकारिक मोबाइल नंबर 9341508577, 9341508580 या ईमेल [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।