Delhi Lakshmi Yojna: महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2500 रुपये, रक्षाबंधन से लक्ष्मी योजना का आगाज!

Published on 14 जुल॰ 2026

रक्षा बंधन से शुरू हो सकती है दिल्ली लक्ष्मी योजना

  • 1/6

महिला समृद्धि योजना, जिसे अब दिल्ली लक्ष्मी योजना (Delhi Lakshmi Yojna) नाम दिया गया है, रक्षा बंधन पर्व से शुरू हो सकती है. इसके तहत पात्र महिलाओं को दिल्ली सरकार की ओर से 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके लिए पात्रता मानदंड तय कर लिए गए हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई एक हाई लेवल बैठक में इससे जुड़े दिशा-निर्देशों और इस सरकारी योजना के नए नाम को मंजूरी दी गई है. (Photo: ITG)

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

  • 2/6

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
दिल्ली सरकार की ओर से लाई जा रही इस योजना के तहत जिन पात्रता मानदंडों को मंजूरी दी गई है. उनके मुताबिक, Delhi Lakshmi Yojna के तहत लाभार्थी की आयु सीमा 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली की निवासी हो और उसकी पारिवारिक इनकम 2.5 लाख रुपये या उससे कम हो. (Photo: ITG)

परिवार की सिर्फ 1 महिला को लाभ

  • 3/6

परिवार की सिर्फ 1 महिला को लाभ
सरकार की ओर से पात्रता के नियम और शर्तों को फाइनल किए जाने के साथ यह भी निर्धारित किया है कि इस Govt Scheme के तहत प्रति परिवार सिर्फ एक महिला ही लाभ दिया जाएगा. इसके साथ ही तय किए गए नियमों के मुताबिक, इसमें भी परिवार की सबसे बुजुर्ग पात्र महिला को प्राथमिकता दी जाएगी. (Photo: GettyImage)

ये नियम जरूर जान लें

  • 4/6

ये नियम जरूर जान लें
सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत जो नियम और शर्तें तय की गई हैं. उनमें पात्रों के साथ ही अपात्र महिलाओं की कैटेगरी भी तय की गई है. ऐसे में इनपर नजर डाल लेना जरूरी है. बता दें कि सरकार की ओर से साफ किया गया है कि 2500 रुपये मंथली आर्थिक मदद वाली इस स्कीम में ऐसी महिला आवेदक पात्र नहीं हो सकती, जिसपर या उसके परिवार के किसी भी सदस्य का कोई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हो. (Photo: PTI)

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्या कहा? 

  • 5/6

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्या कहा? 
रिपोर्ट के मुताबिक, Delhi Lakshmi Yojna को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के महिला नेतृत्व वाले ग्रोथ के विजन को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार लक्ष्मी योजना के जरिए महिलाओं को वित्तीय सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता के लिए एक मजबूत आधार प्रदान कर रही है. उन्होंने कहा कि जब किसी घर की महिला आर्थिक रूप से सश्क्त होती है, तो इससे परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में समान तेजी आती है. (Photo: ITG)

दिल्ली चुनाव में वादा, खर्च होगी इतनी रकम

  • 6/6

दिल्ली चुनाव में वादा, खर्च होगी इतनी रकम
गौरतलब है कि हर महीने महिलाओं को 2,500 रुपये की सहायता राशि देने वाली ये स्कीम दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के प्रमुख वादों में शामिल थी. दिल्ली मंत्रिमंडल ने इस योजना को इस वर्ष की शुरुआत में मंजूरी दी थी और इसके कार्यान्वयन के लिए 5,100 करोड़ रुपये आवंटित किए थे. (Photo: PTI)