
- 1/11
बॉलीवुड गलियारों में धूमधाम से गणेशोत्सव का जश्न मनाया जा रहा है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी अपने लगभग 250 करोड़ रुपये के नए और आलीशान बंगले में पहली बार गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया.

- 2/11
कपूर परिवार ने साथ मिलकर बीती रात गणपति विसर्जन किया. रणबीर और आलिया के साथ नीतू कपूर भी दिखाई दीं. सभी ने साथ मिलकर अपने नए घर के बाहर पूरे रीति-रिवाजों से गणपति विसर्जन किया.

- 3/11
रणबीर कपूर गणपति बप्पा की विदाई की रस्में निभाते दिखाई दिए. परिवार ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की और फिर बप्पा को विदाई दी.

- 4/11
रणबीर गणपति की मूर्ति अपने हाथों में लिए दिखाई दिए, जबकि नीतू कपूर भी पूजा की थाली थामें नजर आईं. उन्होंने सभी रस्में निभाईं. पूरे परिवार ने 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे भी लगाए गए.

- 5/11
गणपति विसर्जन के दौरान इंडोवेस्टर्न कुर्ते-पायजामे में रणबीर हमेशा की तरह हैंडसम लगे. आलिया भट्ट पिंक और ग्रीन कलर के सूट में दिखाई दीं. खुले बाल, कानों में झुमके और माथे पर बिंदी लगाए वो काफी प्यारी लगीं.

- 6/11
ब्लू रंग के सूट में नीतू कपूर का लुक भी देखते ही बनता है. बालों में पोनीटेल बनाए और लाइट मेकअप में नीतू कपूर काफी जंच रही हैं. उनका लुक और फिटनेस देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है.

- 7/11
लेकिन इस दौरान पैपराजी के कैमरे रणबीर और आलिया भट्ट की लाडली राहा कपूर पर टिके रह गए. आलिया बेटी राहा को गोद में लेकर बाहर तो आईं, लेकिन उन्होंने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया. आलिया अपनी प्रिंसेस राहा को गले लगाए गोद में लेकर खड़ी रहीं.

- 8/11
पिंक सूट पहनी नन्ही राहा को देखने के लिए फैंस बेताब थे, लेकिन राहा का दीदार न कर पाने पर फैंस मायूस होते नजर आए.

- 9/11
बता दें कि आलिया और रणबीर दिवाली 2025 के दौरान अपने नए बंगले में शिफ्ट हुए थे. इस बंगले में उनकी यह पहली गणेश चतुर्थी पूजा थी. बंगले की कीमत 250 करोड़ बताई जाती है. लेकिन हम कीमत की पुष्टि नहीं करते हैं.

- 10/11
रणबीर कपूर की बात करें तो वो नितेश तिवारी की 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में जुटे हैं. इसमें वो भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी.

- 11/11
4,000 करोड़ के बजट में बन रही 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला भाग दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा.
(All Photos: Yogen Shah)