रेखा झुनझुनवाला के पास 2532500 शेयर, अब इस दिग्गज ने लगा दिया बड़ा दांव, शेयर में तूफानी तेजी

Published on 17 अग॰ 2026

Aug 17, 2026 03:39 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड में 45 लाख शेयरों की ब्लॉक डील हुई है, इस डील की वैल्यू 163 करोड़ रुपये रही है
  • ब्लॉक डील 362 रुपये प्रति शेयर के दाम पर हुई है
  • आदित्य हलवासिया ने कंपनी के शेयर खरीदे हैं
Rekha Jhunjhunwala Stock

बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड में ब्लॉक डील के बाद इसके शेयर 5% चढ़ गए हैं।

दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल कंपनी बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। बाजार स्टाइल रिटेल के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट चढ़कर 384.45 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी में सोमवार को एक बड़ी ब्लॉक डील हुई है। पिछले एक महीने में बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड के शेयरों में 29 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 426.85 रुपये है।

45 लाख शेयरों की ब्लॉक डील
बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड (Baazar Style Retail) में 45 लाख शेयरों की ब्लॉक डील हुई है। इस ब्लॉक डील की वैल्यू 163 करोड़ रुपये रही है। उपलब्ध डेटा के मुताबिक, यह ब्लॉक डील 362 रुपये प्रति शेयर के दाम पर हुई है। आदित्य हलवासिया, इस ब्लॉक डील में बायर रहे हैं। यानी, उन्होंने बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड के शेयर खरीदे हैं। ब्लॉक डील में किसने शेयर बेचे हैं, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। जून 2026 तिमाही के आखिर में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड में 45 पर्सेंट हिस्सेदारी थी। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डर्स की बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड में 55 पर्सेंट हिस्सेदारी थी। एक्सचेंजों पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, 30 जून 2026 तक बाजार स्टाइल रिटेल के पब्लिक शेयरहोल्डर्स की लिस्ट में आदित्य हलवासिया का नाम नहीं था।

रेखा झुनझुनवाला के पास हैं कंपनी के 2532500 शेयर
शेयर मार्केट की दिग्गज इनवेस्टर रेखा झुनझुनवाला का बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड पर बड़ा दांव है। रेखा झुनझुनवाला के पास बाजार स्टाइल रिटेल के 25,32,500 शेयर हैं। यानी, कंपनी में रेखा झुनझुनवाला की 3.33 पर्सेंट हिस्सेदारी है। कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड का भी बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड पर बड़ा दांव है। क्यूपिड लिमिटेड के पास बाजार स्टाइल रिटेल के 15,00,000 शेयर हैं। बाजार स्टाइल रिटेल में क्यूपिड लिमिटेड की 11.92 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

पहली तिमाही में 486 करोड़ रुपये रहा कंपनी का रेवेन्यू
बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड (Baazar Style Retail) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के बिजनेस अपडेट में बताया है कि उसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 29 पर्सेंट बढ़कर 486 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 376.7 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSSG) 7 पर्सेंट रही है। बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड ने पहली तिमाही के दौरान 18 स्टोर्स खोले हैं और 5 आउटलेट्स बंद किए हैं। कंपनी के टोटल स्टोर काउंट 276 हो गए हैं।

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें