स्कूल में 26 साल की महिला टीचर की हत्या: लखीमपुर में युवक क्लास में घुसा, खींचकर बाहर लाया, 3 गोली मारीं; फिर सुसाइड किया - Lakhimpur-Kheri News

Published on 21 सित॰ 2026

गोपाल गिरि। लखीमपुर-खीरी10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखीमपुर में एक स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या कर दी गई। आरोपी ने पहले टीचर को तमंचे से 3 गोलियां मारीं, फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। मामला कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल का है। वारदात के समय स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे।

टीचर की हत्या होते देखकर बच्चे भी डर गए और रोने लगे। स्कूल मैनेजमेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरी बिल्डिंग को खाली कराया। पेरेंट्स को बुलाकार बच्चों को घर भेज दिया। फिलहाल स्कूल में पुलिस फोर्स तैनात है। किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का सोमवार सुबह 11:30 बजे का है।

दो भाइयों की इकलौती बहन थी टीचर

हिदायत नगर इलाके में रहने वाली निशात फातिमा (26) दो भाइयों की इकलौती बहन थी। उनके दो भाई हैं, जिनमें एक का नाम अनस है। पिता इलियास मुंबई में काम करते हैं। कई साल पहले निशात फातिमा का परिवार सऊद अंसारी (28) के नौरंगाबाद स्थित घर में किराए पर रहता था।

बाद में वो लोग अपने मकान में शिफ्ट हो गए थे। सऊद अंसारी पढ़ाई करता था। उसके पिता कय्यूम अंसारी जिला उद्योग कार्यालय में काम करते हैं। सऊद का बड़ा भाई दाऊद अंसारी सोफा-गद्दे की दुकान चलाता है। बताया जाता है कि किराए पर रहने के दौरान ही निशात और सऊद का अफेयर चलने लगा था।

स्कूल की दूसरी मंजिल के बरामदे में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

स्कूल की दूसरी मंजिल के बरामदे में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

क्लास से खींचकर लाया, तमंचे से फायर किए

सोमवार सुबह टीचर निशात फातिमा स्कूल की दूसरी मंजिल पर क्लास में बच्चों को पढ़ा रही थीं। तभी सऊद अंसारी वहां बैग में तमंचा रखकर जा पहुंचा। वह फातिमा का हाथ पकड़कर घसीटते हुए बाहर बरामदे में ले आया। फिर उनसे बहस करने लगा।

इसी बीच सऊद ने तमंचा निकाला और फातिमा पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए। वह फर्श पर गिर गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर चीख-पुकार मच गई। स्कूल के बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। स्टाफ भागकर मौके पर पहुंचा। लेकिन, इसी बीच सऊद ने खुद को भी गोली मार ली। मौके पर ही उसकी भी मौत हो गई।

वारदात की 3 तस्वीरें देखिए-

स्कूल में इतनी बड़ी घटना कैसे हुई, इसको लेकर पुलिस ने स्टाफ से पूछताछ की।

स्कूल में इतनी बड़ी घटना कैसे हुई, इसको लेकर पुलिस ने स्टाफ से पूछताछ की।

वारदात के बाद स्कूली बच्चों को कक्षाओं से बाहर लाकर ग्राउंड में इकट्‌ठा कर दिया गया।

वारदात के बाद स्कूली बच्चों को कक्षाओं से बाहर लाकर ग्राउंड में इकट्‌ठा कर दिया गया।

वारदात के बाद स्कूल को खाली करा दिया गया। परिजनों स्कूल बुलाकर उनके साथ बच्चों को घर वापस भेज दिया गया।

वारदात के बाद स्कूल को खाली करा दिया गया। परिजनों स्कूल बुलाकर उनके साथ बच्चों को घर वापस भेज दिया गया।

नर्सरी से 8वीं तक चलता है स्कूल

शाहपुरा कोठी इलाके में 2 मंजिला बिल्डिंग में चिल्ड्रेंस एकेडमी नाम से प्राइवेट स्कूल है। इसमें नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं। एसपी ख्याति गर्ग ने बताया- हिदायत नगर में रहने वाली निशात फातिमा पिछले एक साल से इस स्कूल में पढ़ा रही थीं। सऊद अंसारी सीढ़ियों के रास्ते से सीधे ऊपर कॉरिडोर गया। वहां निशात फातिमा की हत्या कर दी। फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्कूल में गोली चलने की घटना के बाद पेरेंट्स घबराए हुए पहुंचे और अपने बच्चों को लेकर तेजी से घर चले गए।

स्कूल में गोली चलने की घटना के बाद पेरेंट्स घबराए हुए पहुंचे और अपने बच्चों को लेकर तेजी से घर चले गए।

कोतवाल राजेश सिंह ने बताया- टीचर निशात फातिमा के भाई ने शिकायत दी है। मृतक सऊद अंसारी उसके पिता कय्यूम अंसारी और मां पर शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस

  • कलेक्ट्रेट के सामने होने के बाद भी स्कूल की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई?
  • स्कूल में सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। फिर आरोपी स्कूल की दूसरी मंजिल की क्लास तक कैसे पहुंचा?
  • क्या आरोपी अक्सर टीचर से मिलने अक्सर आता था। गार्ड ने उसकी तलाशी क्यों नहीं ली?

--------------------------------

यह खबर भी पढ़ें

एप्पल मैनेजर हत्याकांड में सिपाही को 10 साल की जेल, लखनऊ कोर्ट का 8 साल बाद फैसला

लखनऊ के चर्चित एप्पल मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में सोमवार को जिला कोर्ट ने सजा का ऐलान किया। कोर्ट ने बर्खास्त आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी को गैर इरादतन हत्या के मामले में 10 साल की सजा सुनाई है। उस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

.

खबरें और भी हैं...

  • एप्पल मैनेजर हत्याकांड में सिपाही को 10 साल की जेल: लखनऊ कोर्ट का 8 साल बाद फैसला; 2 साल में रिहा हो सकता है प्रशांत चौधरी

    लखनऊ कोर्ट का 8 साल बाद फैसला; 2 साल में रिहा हो सकता है प्रशांत चौधरी|लखनऊ,Lucknow - Dainik Bhaskar0:50
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बात खरी है

    सपा विधायक इंद्रजीत से खनन माफिया खुश: दहाड़ मारकर रोए भाजपा MLA; अखिलेश ने छिनवाया मंत्री राजभर का पासवर्ड

    दहाड़ मारकर रोए भाजपा MLA; अखिलेश ने छिनवाया मंत्री राजभर का पासवर्ड|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अखिलेश बोले- हमारा रथ डीजल भरवाने गया, विरोधी घबरा गए: मायावती पर किया पलटवार, गानों से की प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत

    मायावती पर किया पलटवार, गानों से की प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar0:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर