सोयाबीन से भरा ट्रक देवास जिले के कन्नौद थाना क्षेत्र में खाई में गिर गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। ट्रक आगर जिले से महाराष्ट्र के लिए निकला था। घटना 23 अगस्त की है। बुधवार को पुलिस ने ट्रक मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरुवार को
.
टीआई तहजीब काजी ने बताया कि बुधवार को मामला दर्ज हुआ था। ड्राइवर रईस को गुरुवार को हिरासत में लिया गया है। मामले को दुर्घटना (एक्सीडेंट) का रूप देकर एक्सीडेंट की FIR लिखने का दबाव बनाने की कोशिश की थी। संदेह होने पर जांच की। इसी दौरान ट्रांसपोर्टर को बुलवाया। ट्रांसपोर्टर ने आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान सच सामने आया।
फर्म मेसर्स गोविंद कुमार श्याम सुंदर के मालिक गोविंद अग्रवाल ने बताया कि 20 अगस्त को साउथ पंजाब रोडवेज खिलचीपुर ट्रांसपोर्ट से ट्रक क्रमांक MP04HE4288 में 320 बोरी, यानी लगभग 285 क्विंटल सोयाबीन हिंगलघाट भेजी गई थी। माल की कीमत करीब 20 लाख रुपए थी। ट्रक का 30 हजार रुपए भाड़ा दिया गया था।
गोविंद अग्रवाल के अनुसार, 21 अगस्त को ट्रक ड्राइवर ने अकोदिया में वाहन खराब होने की सूचना दी। मरम्मत के नाम पर 5 हजार रुपए और लिए गए। 22 अगस्त को ट्रक मालिक शादाब ने बताया कि वाहन ठीक हो गया है। रात 12 बजे रवाना होगा।

ट्रक मालिक शादाब फरार है।
ट्रक मालिक ने दी खाई में गिरने की सूचना
23 अगस्त को शादाब ने गोविंद अग्रवाल को फोन पर बताया कि कन्नौद थाना क्षेत्र में सिया घाट पर ट्रक खाई में गिर गया है। उसमें आग लग गई है। जब गोविंद अग्रवाल मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि ट्रक के टायर जल रहे थे। दावा है कि घटनास्थल पर केवल 20-25 क्विंटल सोयाबीन बिखरी मिली, जबकि शेष 260 क्विंटल सोयाबीन नहीं थी।
इसके अतिरिक्त, मौके पर मिली बोरियां भी वे नहीं थीं, जिनमें माल भेजा गया था। ट्रक को जानबूझकर खाई में गिराकर आग लगाने की आशंका जताई। गोविंद अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पूछने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि उन्हें कहा गया, “तुझे भी घाटी से धकेलकर मौत के घाट उतार दूंगा।”

घटना के बाद ट्रक में आग लग गई थी।
एक आरोपी हिरासत में, दो की तलाश शिकायत के बाद कन्नौद पुलिस ने ट्रक मालिक शादाब निवासी सारंगपुर, ड्राइवर गोलू उर्फ शोएब निवासी सारंगपुर और ड्राइवर रईस पिता यूसुफ शाह निवासी धनाना, शाजापुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। रईस को बुधवार को हिरासत में लिया गया है।