2600 करोड़ का हाईवे 7 महीने में दूसरी बार धंसा: उज्जैन-गरौठ रूट का आधा किमी हिस्सा तोड़ना पड़ा; 136KM सड़क डेडलाइन के बाद भी अधूरी - Ujjain News

Published on 1 सित॰ 2026

उज्जैन51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन-गरौठ नेशनल हाईवे 7 महीने में दूसरी बार धंस गया। देवास रोड स्थित रेलवे ब्रिज के पास करीब 500 मीटर हिस्सा तकनीकी खामी के चलते बैठ गया। 2600 करोड़ रुपए की लागत से बने हाईवे के इस हिस्से को NHAI अब तोड़कर दोबारा बनाएगा।

6 फरवरी को 200 मीटर हिस्सा धंसने के बाद अब पूरे प्रभावित हिस्से का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी GVR ने सोमवार से खुदाई शुरू कर दी है। इससे हाईवे के हैंडओवर और ट्रैफिक शुरू होने में देरी हो सकती है।

दो दिन पहले ब्रिज के पास मटेरियल गिरने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद हाईवे की गुणवत्ता पर सवाल उठे। तकनीकी जांच में खामी मिलने के बाद संबंधित हिस्से को तोड़कर दोबारा बनाने का फैसला लिया गया।

ये तस्वीरें देखिए…

उज्जैन-गरौठ नेशनल हाईवे 7 महीने में दूसरी बार धंस गया

उज्जैन-गरौठ नेशनल हाईवे 7 महीने में दूसरी बार धंस गया

नेशनल हाईवे को उखाड़कर दोबारा बनाया जा रहा।

नेशनल हाईवे को उखाड़कर दोबारा बनाया जा रहा।

कंपनी ने खामी सामने आने के बाद दोबारा बनाना शुरू किया।

कंपनी ने खामी सामने आने के बाद दोबारा बनाना शुरू किया।

500 मीटर हिस्सा नए सिरे से बनाया जा रहा

GVR के सीनियर इंजीनियर अमित राय के मुताबिक IIT दिल्ली की जांच में 100 से 200 मीटर हिस्से में तकनीकी समस्या सामने आई थी। भविष्य में दोबारा धंसने का जोखिम न रहे, इसलिए करीब 500 मीटर का पूरा हिस्सा खोलकर जमीन से नए सिरे से बनाया जा रहा है।

डेडलाइन को एक साल बीता, योजना अधूरी

करीब एक साल पहले पूरी होनी थी यह परियोजना अब भी अधूरी है। हाईवे के दो पैकेज पूरे हो चुके हैं, लेकिन चंदेसरी से खेड़ा खजूरिया के बीच 41 किलोमीटर हिस्सा अभी बाकी है। करीब 900 करोड़ रुपए की लागत वाला यह पैकेज GVR कंस्ट्रक्शन कंपनी बना रही है।

प्रोजेक्ट में और देरी की आशंका

रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और सड़क का काम दिसंबर तक पूरा करने की तैयारी थी, लेकिन अब धंसे हिस्से के पुनर्निर्माण से प्रोजेक्ट में और देरी की आशंका है। आगामी सिंहस्थ को देखते हुए इस मार्ग को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

NHAI ने कहा-31 मार्च तक ट्रैफिक होगा शुरू

NHAI उज्जैन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर शिवम शर्मा ने कहा कि तकनीकी जांच के बाद धंसे हिस्से को दोबारा बनवाया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने। विभाग की कोशिश है कि 31 मार्च तक हाईवे पर ट्रैफिक शुरू करा दिया जाए।

-------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें

450 करोड़ की एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग से टपक रहा पानी

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित डुमना एयरपोर्ट की 450 करोड़ रुपए की लागत से बनी नई टर्मिनल बिल्डिंग से पानी टपक रहा है। इससे गेट के पास का फर्श गीला और फिसलन भरा हो गया। एयरपोर्ट प्रबंधन को मेन गेट बंद करना पड़ा। दूसरे गेट से आवाजाही कराई। यात्रियों को फिसलन से बचाने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने मुख्य गेट पर ‘फर्श गीला है, संभलकर चलें’ की चेतावनी वाला बोर्ड लगाया। पढ़ें पूरी खबर

.

खबरें और भी हैं...

  • अघोरी बोली- औकात में रहना, मारने को भी रेडी हूं: उज्जैन में जलती चिता से मांस निकालकर खाने पर FIR; बोली थी- ये तो बहुत टेस्टी है

    उज्जैन में जलती चिता से मांस निकालकर खाने पर FIR; बोली थी- ये तो बहुत टेस्टी है|उज्जैन,Ujjain - Dainik Bhaskar0:54
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    चित्रकूट में मंदाकिनी में बहा नाविक, बचाओ-बचाओ चिल्लाता रहा: रामघाट में 20-25 होटल और 400 दुकानें डूबीं; लोग बोले- साफ पानी के लिए तरस रहे

    रामघाट में 20-25 होटल और 400 दुकानें डूबीं; लोग बोले- साफ पानी के लिए तरस रहे|भोपाल,Bhopal - Dainik Bhaskar2:01
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मस्जिद का हिस्सा हटाने पहुंचा प्रशासन: मुस्लिम समाज ने किया विरोध; जेसीबी शुरू होते ही पुलिस से बहस, अतिरिक्त बल तैनात

    मुस्लिम समाज ने किया विरोध; जेसीबी शुरू होते ही पुलिस से बहस, अतिरिक्त बल तैनात|उज्जैन,Ujjain - Dainik Bhaskar0:54
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 'डिप्टी सीएम के रिश्तेदार, इसलिए डॉक्टर पर एक्शन नहीं': पटवारी ने VIDEO पोस्ट कर घेरा; अधीक्षक ने कहा था- 22 साल की बहन गर्भवती करवा दी

    0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर