यूक्रेन से युद्ध के दौरान रूस का बड़ा फैसला, 27% बढ़ाया डिफेंस बजट

Published on 29 सित॰ 2026

Russia Defence Budget: रूस ने यूक्रेन को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. रूस ने 2027 में रक्षा क्षेत्र पर 17.1 ट्रिलियन रूबल (लगभग 202.58 अरब डॉलर) खर्च करने की योजना बनाई है.

Russia Defence Budget: रूस ने यूक्रेन को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. रूस ने 2027 में रक्षा क्षेत्र पर 17.1 ट्रिलियन रूबल (लगभग 202.58 अरब डॉलर) खर्च करने की योजना बनाई है.

author-image

New Update

Russia raised Defence budget

Russia raised Defence budget

Russia Defence Budget: रूस के साथ यूक्रेन के बीच युद्ध दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. यूक्रेन लगातार रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने के लिए दुनियाभर में गुहार लगा रहा है. इसी बीच रूस ने यूक्रेन युद्ध को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. रूस ने 2027 में रक्षा क्षेत्र पर 17.1 ट्रिलियन रूबल (लगभग 202.58 अरब डॉलर) खर्च करने की योजना बनाई है. 

रॉयटर्स ने सोमवार को जिन सरकारी दस्तावेजों को देखा, उनमें यह जानकारी सामने आई है. यह रकम पहले तय किए गए 13.5 ट्रिलियन रूबल के बजट से करीब 27 प्रतिशत ज्यादा है. यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से यह रूस का रक्षा क्षेत्र पर सबसे बड़ा प्रस्तावित खर्च होगा.

दस्तावेजों के मुताबिक, अगले 3 साल में रूस कुल करीब 50 ट्रिलियन रूबल रक्षा पर खर्च करने की योजना बना रहा है. वहीं, 2026 में रक्षा खर्च के लिए 12.1 ट्रिलियन रूबल का प्रावधान किया गया है. हालांकि, 2026 में वास्तविक रक्षा खर्च की राशि गोपनीय रखी जाएगी और इसे सार्वजनिक नहीं किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के कुछ सैन्य खर्च को बजट की दूसरी मदों में भी शामिल किया जा सकता है.

GDP का 20.9% होगा बजट

दस्तावेजों के मुताबिक, रूस ने 2026 के बजट को लेकर अपने अनुमान में बड़ा बदलाव किया है. सरकार ने बजट घाटे का अनुमान पहले के 1.6 प्रतिशत से बढ़ाकर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 3.2 प्रतिशत कर दिया है. वहीं, 2026 में सरकार का कुल बजट खर्च 13.2 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है. इसके बढ़कर 48.6 ट्रिलियन रूबल तक पहुंचने की संभावना है, जो देश के GDP का करीब 20.9 प्रतिशत होगा.

1 अक्टूबर को पेश होने की उम्मीद 

सरकार को 1 अक्टूबर तक बजट का मसौदा संसद में पेश करने की उम्मीद है. बढ़ते बजट घाटे को कम करने के लिए रूस ने पिछले सप्ताह 2027 में नए कर बढ़ाने की योजना का भी ऐलान किया था. सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक, धातु और खनन कंपनियों पर नया अप्रत्याशित लाभ कर लगाया जा सकता है. इससे सरकार को हर साल करीब 200 अरब रूबल की अतिरिक्त आय होने का अनुमान है.

शुद्ध उधारी को 26 प्रतिशत बढ़ाने की योजना

दस्तावेजों के मुताबिक, रूस 2026 में अपनी शुद्ध उधारी को 26 प्रतिशत बढ़ाकर 5 ट्रिलियन रूबल करने की योजना बना रहा है. बजट घाटे को कम करने के लिए सरकार 459 अरब रूबल खर्च करेगी. यह रकम उसके राष्ट्रीय धन कोष में मौजूद इस्तेमाल के लिए उपलब्ध राशि का करीब 11 प्रतिशत है. सरकार ने 2026 के लिए तेल और गैस से होने वाली कमाई का अनुमान भी घटा दिया है. पहले इसके 8.9 ट्रिलियन रूबल रहने का अनुमान था, जिसे अब घटाकर 7.6 ट्रिलियन रूबल कर दिया गया है.

दस्तावेजों के मुताबिक, रूस का सरकारी कर्ज 2026 में GDP के 19.9 प्रतिशत से बढ़कर 2027 में 21.7 प्रतिशत तक पहुंच सकता है. यह 20 प्रतिशत के उस स्तर से ज्यादा है, जिसे रूसी अधिकारी आमतौर पर सुरक्षित मानते हैं. वहीं, 2027 में रूस की कुल उधारी 43 प्रतिशत बढ़कर 7.7 ट्रिलियन रूबल तक पहुंचने का अनुमान है.