गयाजी में आज 29 मॉडल स्कूलों को होगा शुभारंभ: स्टूडेंट्स के लिए प्राइवेट स्कूल जैसी सुविधाएं; स्मार्ट क्लासेस, लाइब्रेरी, आइसीटी लैब की व्य्वस्था - Gaya News
Published on 19 जुल॰ 2026
गया3 घंटे पहले
कॉपी लिंक
उद्घाटन से पहले तैयारियों की समीक्षा।
सीएम सम्राट चौधरी आज बेगूसराय से बिहार के 551 सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय (मॉडल स्कूल) का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। जिसमें गयाजी के 29 स्कूल शामिल हैं, लेकिन 25 का ही आज(रविवार) उद्घाटन होगा। शेष 4 स्कूलों का चयन बाद में किया गया।
गयाजी में आयोजित कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और डीएम शशांक शुभंकर शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने जिले 29 स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। इन स्कूलों में अब बच्चों को निजी विद्यालयों की तरह आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। विभाग का कहना है कि सरकार का पूरा जोर स्कूलों की आधारभूत संरचना और शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने पर है।
स्कूलों में हाईटेक व्यवस्था
इन मॉडल स्कूलों को मुख्य रूप से सरस्वती विद्या निकेतन की तर्ज पर संचालित किया जाएगा। स्कूलों में पढ़ाई और माहौल को पूरी तरह बदल दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने तैयारियों का जायजा लिया है। स्कूलों में स्मार्ट क्लास और आधुनिक तकनीक सुविधा होगी। सभी स्कूलों में अत्याधुनिक आइसीटी लैब और हाई-स्पीड वाई-फाई की सुविधा होगी।
स्टूडेंट्स के पढ़ने के लिए शानदार लाइब्रेरी और आधुनिक क्लासरूम तैयार जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं के लिए अलग और स्वच्छ शौचालय तथा शुद्ध पेयजल की उत्तम व्यवस्था होगी। शिक्षकों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।
स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों की संख्या की पूरी मैपिंग की गई है। जहां भी संसाधन या शिक्षकों की कमी थी, उसे दूर करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को खुद जमीन पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने और रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है।
इस योजना के तहत जिले के प्रत्येक प्रखंड से 1-1 स्कूल और गयाजी शहर से 5 स्कूलों को मिलाकर कुल 29 स्कूलों का चयन किया गया है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों को भी इसमें शामिल किया गया है।
गया शहर के 5 प्रमुख स्कूल
महावीर इंटर
टी मॉडल प्लस टू
प्लस टू जिला स्कूल
प्लस टू हाई स्कूल चंदौती
राजकीय कन्या उच्च विद्यालय रमना
अलग-अलग प्रखंडों के चयनित स्कूल
अतरी: गुलाबचंद हाई स्कूल गोविंदपुर
आमस: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय श्यामकला
मानपुर: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शादीपुर
इमामगंज: पब्लिक हाई स्कूल रानीगंज
फतेहपुर: प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल फतेहपुर
गुरारू: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मंझार पहरा
बांके बाजार: उत्क्रमित उच्च विद्यालय भलुहार
टिकारी: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय डिहुरा
गुरुआ: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रघुनाथ खाप
परैया: हाई स्कूल परैया
डोभी: उच्च माध्यमिक विद्यालय घोड़ाघाट
बाराचट्टी: हाई स्कूल सुलेबट्टा
शेरघाटी: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नकनुपा
बोधगया: हाई स्कूल बोधगया
नीमचक बथानी: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बंदी
वजीरगंज: एसआर हाई स्कूल वजीरगंज
खिजरसराय: जनता हाई स्कूल करपी
बेलागंज: अग्रवाल उच्च विद्यालय
मोहनपुर: हाई स्कूल मोहनपुर
डुमरिया: जनता हाई स्कूल
मोहड़ा: एमकेजी हाई स्कूल सेवतर
कोंच: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय काबर
टनकुप्पा: एसएसआरबी हाई स्कूल
चाकंद: उच्च माध्यमिक विद्यालय चाकंद
.
खबरें और भी हैं...
LIVE
बगहा में गांव डूबे,बक्सर में सड़क पर घुटने भर पानी: सुपौल में उफान पर कोसी; गोपालगंज समेत 5 जिलों में बारिश, बिजली से 2 की मौत0:53
कॉपी लिंक
शेयर
पटना के कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाया,97 लाख वसूले: बैग में रखे ट्रैकर से खुला राज, लड़की के प्रेमी के घर से मिले 20 लाख
0:59
कॉपी लिंक
शेयर
'जो मुझे जीजा मानता, वही फैजल खान कहता है': खान सर बोले-प्रिंस को मैंने कहा था पिस्टल लेकर घूमो; रोशन आनंद ने कहा-वो टीचर नहीं हवसी है
0:56
कॉपी लिंक
शेयर
एक थप्पड़ का बदला-डबल मर्डर, पढ़िए पूरी कहानी: अनंत सिंह के करीबी भोला ने कोलकाता से उठाए दो कारोबारी, गंगा में फेंकी बॉडी