सिर्फ 3 कपड़ों से अनुष्का शर्मा ने बनाया परफेक्ट लुक, आप भी मिनटों में करें रीक्रिएट

Published on 7 अग॰ 2026

Anushka Sharma Minimal Style: ऐसा आउटफिट चुनना, जो देखने में स्टाइलिश भी लगे और पहनने में आरामदायक भी हो, एक बड़ा चैलेंज है। ऐसे में अगर आप भी समर वॉर्डरोब को अपडेट करने की सोच रही हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का लेटेस्ट लुक आपके लिए इंस्पिरेशन हो सकता है। आइए सीखते हैं अनुष्का शर्मा से कि बिना हेवी एक्सेसरीज और ओवर-द-टॉप स्टाइलिंग के भी कैसे अट्रैक्टिव दिखा जा सकता है।  

सिर्फ तीन बेसिक पीस से तैयार हुआ परफेक्ट लुक

अनुष्का शर्मा ने अपने इस लुक में केवल तीन जरूरी चीजों को शामिल किया- एक ओवरसाइज्ड लिनेन शर्ट, प्रिंटेड लिनेन शॉर्ट्स और कम्फर्टेबल सैंडल। रॉयल ब्लू रंग की ढीली-ढाली लिनेन शर्ट के साथ उन्होंने व्हाइट टेलर्ड शॉर्ट्स पहने, जिससे पूरा लुक स्टाइलिश और परफेक्ट लग रहा था। 

लिनेन फैब्रिक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हल्का, ब्रीदेबल और पसीना सोखने वाला होता है। इस उमस वाले मौसम के लिए भी यह सही है। 

छोटी-सी स्टाइलिंग ट्रिक ने बढ़ाया फैशन लुक 

अनुष्का ने अपनी शर्ट को पूरी तरह टक-इन करने की बजाय सिर्फ एक तरफ से शॉर्ट्स के अंदर डाला और दूसरी तरफ खुला छोड़ा। यह छोटी-सी स्टाइलिंग ट्रिक पूरे आउटफिट को बेहद कैज़ुअल और ट्रेंडी बना रही थी।

अगर आप भी रोजमर्रा के कपड़ों को नया लुक देना चाहती हैं, तो इस तरह की आसान स्टाइलिंग अपनाकर बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के अपना फैशन गेम बेहतर बना सकती हैं।

मिनिमल एक्सेसरीज में भी दिखा क्लासी अंदाज

इस लुक की सबसे खास बात यह रही कि अनुष्का ने एक्सेसरीज का इस्तेमाल बहुत कम किया। उन्होंने ब्लैक फुटबेड सैंडल्स पहने, जो पूरे आउटफिट के साथ मैच कर रहे थे।

anushka-sharma-minimal-summer-look-blue-linen-shirt-collage
रॉयल ब्लू लिनेन शर्ट और व्हाइट शॉर्ट्स में अनुष्का शर्मा का मिनिमल लुक हर मौके पर सादगी और स्टाइल का बेहतरीन उदाहरण पेश करता है। हल्की एक्सेसरीज और नेचुरल मेकअप ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया।

इसके अलावा उन्होंने एक एलिगेंट डायमंड ब्रेसलेट और क्रॉसबॉडी बैग के साथ अपने लुक को पूरा किया। इस तरह से आप भी बिना हेवी जूलरी और एक्सेसरीज के परफेक्ट लुक पा सकती हैं। 

नो-मेकअप लुक बना फैशन की जान

अनुष्का शर्मा लंबे समय से अपने नैचुरल मेकअप लुक के लिए जानी जाती हैं। इस बार भी उन्होंने हल्का मेकअप, न्यूड बेस, सॉफ्ट लिप्स और आधे बंधे सीधे बालों के साथ अपने लुक को बेहद फ्रेश रखा।

दिन के समय सामान्य दिनों में हेवी मेकअप अक्सर अंकम्फर्टेबल महसूस कराता है। ऐसे में लाइट और स्किन-फ्रेंडली मेकअप न सिर्फ लंबे समय तक टिकता है, बल्कि चेहरा भी नैचुरल तरीके से खूबसूरत दिखाई देता है।

किन मौकों पर करें यह लुक ट्राई?

अगर आप दोस्तों के साथ ब्रंच पर जा रही हैं, बीच वेकेशन प्लान कर रही हैं, शॉपिंग या कैज़ुअल आउटिंग पर निकल रही हैं या वीकेंड पर आरामदायक लेकिन स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो यह लुक आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

फैशन का नया मंत्र है कम चीजें, ज्यादा स्टाइल

आज का फैशन सिर्फ ट्रेंड्स को फॉलो करने का नाम नहीं है, बल्कि स्मार्ट और सस्टेनेबल चुनाव करने का भी है। अनुष्का शर्मा का यह लेटेस्ट लुक हमें यही सिखाता है कि कम कपड़ों और सीमित एक्सेसरीज के साथ भी शानदार स्टाइल स्टेटमेंट बनाया जा सकता है।

अगर आप भी इस मौसम में कम मेहनत में ज्यादा स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो अपनी अलमारी में मौजूद बेसिक कपड़ों को नए अंदाज में पहनने की शुरुआत करें।

Read More: शादी से लेकर तीज तक छा जाएगा आपका लुक, करीना-करिश्मा के बनारसी सूट से लें स्टाइल इंस्पिरेशन

FAQ

Q.

अनुष्का शर्मा के लेटेस्ट लुक में मुख्य कपड़े क्या थे?

A.

इस लुक में एक ओवरसाइज्ड लिनेन शर्ट, शॉर्ट्स और कम्फर्टेबल सैंडल शामिल थे।

Q.

इस मौसम में लिनेन फैब्रिक क्यों पहना जाता है?

A.

लिनेन बहुत हल्का, ब्रीदेबल और पसीना सोखने वाला होता है, जो उमस के मौसम में ठंडक और आराम देता है।

Q.

इस आउटफिट को और स्टाइलिश कैसे बनाया जा सकता है?

A.

शर्ट को एक तरफ से टक-इन करके और मिनिमम एक्सेसरीज जैसे क्रॉसबॉडी बैग के साथ इसे स्टाइलिश बनाया जा सकता है।

Q.

क्या यह लुक रोज पहनने के लिए ठीक है?

A.

हां, यह बेहद प्रैक्टिकल और आरामदायक लुक है जिसे कैजुअल आउटिंग या ब्रंच के लिए आसानी से पहना जा सकता है।

Q.

गर्मियों में किस तरह का मेकअप करना चाहिए?

A.

गर्मियों में न्यूड बेस, सॉफ्ट लिप्स और लाइट नो-मेकअप लुक सबसे अच्छा रहता है।