Trump TV Vs US Media : अमेरिका के तीन बड़े टीवी चैनलों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (President Donald Trump) के कार्यक्रमों की साझा लाइव कवरेज रोक दी है। यह फैसला व्हाइट हाउस (White House) की ओर से CNN, MS NOW और पॉलिटिको के पत्रकारों पर बैन के के बाद लिया गया है।

Trump TV Vs US Media : अमेरिका के तीन बड़े टीवी चैनलों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (President Donald Trump) के कार्यक्रमों की साझा लाइव कवरेज रोक दी है। यह फैसला व्हाइट हाउस (White House) की ओर से CNN, MS NOW और पॉलिटिको के पत्रकारों पर बैन के के बाद लिया गया है। फॉक्स न्यूज (Fox News) के वॉशिंगटन ब्यूरो चीफ ब्रायन बॉटन (Washington Bureau Chief Brian Botton) ने सोमवार को बताया कि अब इस व्यवस्था के तहत आने वाले राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की वीडियो कवरेज नहीं की जाएगी।
पढ़ें :- President Donald Trump : ट्रंप का वेनेजुएला से बड़ा तेल करार, कई व्यावहारिक चुनौतियां भी हैं जमीन परव्हाइट हाउस ने अपनी ऑनलाइन वीडियो फीड शुरू की, जिसका नाम ‘ट्रम्प टीवी’ रखा
Streaming 24/7.
Live at 7PM. 👀📺 pic.twitter.com/ax9obEH4sf
— The White House (@WhiteHouse) September 21, 2026
पढ़ें :- ईरानी सरकारी TV पर प्रसारित सनसनीखेज वीडियो से अमेरिका में मचा हड़कंप, बैरन ट्रंप को कहां मारें? 10 मिलियन डॉलर का इनाम
इसके बाद व्हाइट हाउस ने अपनी ऑनलाइन वीडियो फीड शुरू की, जिसका नाम ‘ट्रम्प टीवी’ रखा गया है। इसमें ट्रम्प के पुराने वीडियो, सरकार के ऐलान और ताजा अपडेट दिखाए जाएंगे। लोग व्हाइट हाउस के लाइव कार्यक्रम भी फोन और दूसरे इंटरनेट वाले डिवाइस पर देख सकेंगे।
व्हाइट हाउस ने हेलिपैड उद्घाटन का वीडियो खुद किया जारी
We have liftoff from the South Lawn 🚁
President Trump cuts the ribbon, officially opening the new helipad at the White House. pic.twitter.com/XBMwqXxUGU
पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने दिया इस्तीफा, जानें 28 साल की उम्र में वो कैसे पहुंची इतनी ऊंचाई तक?— The White House (@WhiteHouse) September 21, 2026
सोमवार को व्हाइट हाउस में नए हेलिपैड का उद्घाटन हुआ। आमतौर पर ऐसे कार्यक्रमों की वीडियो कवरेज टीवी नेटवर्क्स करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने साझा कवरेज रोक दी थी। इसलिए व्हाइट हाउस ने खुद कार्यक्रम का वीडियो जारी किया। कार्यक्रम में टीवी नेटवर्क्स के कैमरे और माइक्रोफोन नहीं थे। इससे ट्रम्प की आवाज साफ सुनाई नहीं दे रही थी। मरीन वन के शोर से भी परेशानी हुई। अब इस तरह के कार्यक्रमों की कवरेज के लिए व्हाइट हाउस के पास अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार है। इन्हें ट्रम्प टीवी पर दिखाया जा सकेगा।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी फोटो कवरेज रोकी
अमेरिकी अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने भी सोमवार को व्हाइट हाउस के फोटो पूल से मिली तस्वीरें प्रकाशित और शेयर नहीं करने का फैसला किया। अखबार ने कहा कि वह उन मीडिया संस्थानों के समर्थन में ऐसा कर रहा है, जिनके पत्रकारों को व्हाइट हाउस से बाहर किया गया है। हालांकि, न्यूयॉर्क टाइम्स ने ट्रम्प की न्यूयॉर्क यात्रा की कवरेज जारी रखने की बात कही। अखबार के मुताबिक, सरकार के कामकाज पर स्वतंत्र मीडिया की नजर रहना जरूरी है।
राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की कवरेज करता है प्रेसिडेंशियल पूल
पढ़ें :- ईरान युद्ध में अब रूस की एंट्री, 'प्रलय विमान' पहुंते ही क्या अब बदल जाएगी जंग की दिशा, अमेरिका के लिए कितना बड़ा संदेश?अमेरिका में राष्ट्रपति के हर कार्यक्रम में सभी टीवी चैनलों के कैमरे नहीं पहुंच सकते। इसलिए ABC, CBS, CNN, Fox News और NBC ने साझा व्यवस्था बनाई है, जिसे ‘प्रेसिडेंशियल टेलीविजन पूल’ कहा जाता है। इसमें नेटवर्क्स बारी-बारी से राष्ट्रपति के कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग करते हैं और फुटेज दूसरे मीडिया संस्थानों को देते हैं।
इस बार CNN की बारी थी, लेकिन व्हाइट हाउस ने उसके पत्रकारों पर बैन लगा दिया। इसके बाद बाकी नेटवर्क्स ने CNN की जगह कवरेज करने के बजाय साझा टीवी पूल को ही रोक दिया।
बैन के खिलाफ कोर्ट पहुंचे तीनों मीडिया हाउस
CNN, MS NOW और पॉलिटिको ने ट्रम्प प्रशासन के खिलाफ अमेरिकी संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया है। तीनों मीडिया हाउस ने व्हाइट हाउस में अपना एक्सेस बहाल करने की मांग की है। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, तीनों ने प्रशासन पर पहले और पांचवे संशोधन के तहत मिले अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में जल्द सुनवाई की मांग भी की है।
ट्रम्प मीडिया पर लगाते रहे हैं पक्षपात का आरोप
ट्रम्प 2016 से ही CNN की खबरों को ‘फेक न्यूज’ कहते रहे हैं। उनके पहले कार्यकाल में भी CNN के पत्रकारों के व्हाइट हाउस पास को लेकर विवाद हुआ था। ट्रम्प ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ जैसे बड़े अखबारों पर भी उनके खिलाफ पक्षपातपूर्ण खबरें चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इन मीडिया संस्थानों की रिपोर्टिंग पर कई बार सवाल उठाए और कुछ मामलों में मानहानि के मुकदमे भी किए। ट्रम्प का आरोप रहा है कि ये मीडिया संस्थान जानबूझकर ऐसी खबरें चलाते हैं, जिनसे उनकी छवि खराब होती है।
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें: