पूरे 300 दिन 'No Recharge', धूम मचा रहा 4 रुपये रोज का प्लान; मिलेगा 495GB डेटा

Published on 23 अग॰ 2026

Airtel, Jio, Vi और BSNL के पास ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से ढेर सारे प्रीपेड प्लान्स हैं। आज हम आपको ऐसे Recharge प्लान्स बता रहे हैं, जो 2000 से कम कीमत में 300 दिन या उससे ज्यादा दिनों की वैलिडिटी प्रदान करते हैं। बार-बार रिचार्ज का झंझट नहीं चाहते हैं, तो यह लिस्ट आपके काम की है...

1/5

BSNL का 1499 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 1499 रुपये का प्लान 300 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान का रोज का खर्च 6.05 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 एसएमएस और एकमुश्त 32GB डेटा मिलता है। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी।

2/5

BSNL का 1999 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 1999 रुपये का प्लान 300 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान का रोज का खर्च 4.99 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 एसएमएस और डेली 1.5GB डेटा (कुल 495GB) मिलता है। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी।

3/5

Airtel का 1849 रुपये का प्लान

एयरटेल का 1849 रुपये का प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान का रोज का खर्च 5.65 रुपये आएगा। यह एक वॉयस और एसएमएस ओनली प्लान है, इसलिए इसमें डेटा नहीं मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ एकमुश्त 3600 एसएमएस मिलते हैं। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज देना होगा। प्लान में एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन (12 महीनों के लिए) और फ्री हैलोट्यून्स जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

4/5

Jio का 1748 रुपये का प्लान

जियो का 1748 रुपये का प्लान 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान का रोज का खर्च 5.20 रुपये आएगा। यह एक वॉयस और एसएमएस ओनली प्लान है, इसलिए इसमें डेटा नहीं मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ एकमुश्त 3600 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

5/5

Vi का 1849 रुपये का प्लान

वीआई का 1849 रुपये का प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान का रोज का खर्च 5.65 रुपये आएगा। यह एक वॉयस और एसएमएस ओनली प्लान है, इसलिए इसमें डेटा नहीं मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ एकमुश्त 3600 एसएमएस मिलते हैं। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज देना होगा।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सपूरे 300 दिन 'No Recharge', धूम मचा रहा 4 रुपये रोज का प्लान; मिलेगा 495GB डेटा