चार दिन से थमा मानसून, मंगलवार से फिर उम्मीद: बारिश रुकी तो बढ़ी उमस, सीजन में अब तक 329 मिमी बारिश दर्ज - Indore News

Published on 12 जुल॰ 2026

इंदौर50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर में मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है। पिछले चार दिनों से शहर में बारिश नहीं हुई है। हालांकि बादलों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन बरसात नहीं होने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने रविवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है, जबकि मंगलवार से मानसून के फिर सक्रिय होने की उम्मीद है।

शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहे। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कोई मजबूत मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, इसलिए अगले दो दिन भारी बारिश के आसार कम हैं।

औसत से 94 मिमी ज्यादा बारिश

बारिश में चार दिन के विराम के बावजूद इंदौर में इस मानसून सीजन में अब तक 329.1 मिमी (करीब 13 इंच) बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से करीब 94 मिमी अधिक है, जिससे शहर बारिश के मामले में बेहतर स्थिति में बना हुआ है।

पिछले साल से बेहतर शुरुआत

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2025 पिछले एक दशक की सबसे कमजोर जुलाई रही थी। पूरे महीने में 155.5 मिमी बारिश हुई थी। वहीं इस साल जुलाई के शुरुआती दिनों में ही इससे ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है।

रिकॉर्ड बारिश का इतिहास

इंदौर के मौसम इतिहास में जुलाई का महीना कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज कर चुका है। वर्ष 1973 में पूरे जुलाई माह में 30.5 इंच बारिश हुई थी। 27 जुलाई 1913 को एक ही दिन में 11.5 इंच वर्षा दर्ज की गई थी, जो आज भी एक रिकॉर्ड है।

किसानों को राहत, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश में आया यह छोटा विराम खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। लगातार बारिश से खेतों में जमा अतिरिक्त पानी निकलने से फसलों की जड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलेगी और पौधों का विकास बेहतर होगा। वहीं दूसरी ओर बढ़ती उमस और विभिन्न स्थानों पर जमा पानी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार इस मौसम में जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

इंदौर का जुलाई का मौसम

तारीखदिन का तापमानरात का तापमानबारिश (मिमी) में
1 जुलाई34.9 (+2)21.5 (-2)63.6
2 जुलाई29.6 (-3)21.8 (-1)41.9
3 जुलाई30.0 (-3)22.4 (-1)64.1
4 जुलाई26.2 (-7)22.8 (-1)9.7
5 जुलाई30.9 (-1)22.2 (-1)2.2
6 जुलाई33.8 (+2)24.2 (+1)15.5
7 जुलाई30.2 (-2)23.4 (0)17.8
8 जुलाई28.0 (-4)24.6 (+1)-
9 जुलाई30.0 (-2)24.2 (+1)-
10 जुलाई31.4 (+1)24.0° (+1)-
11 जुलाई31.3 (+1)23.8 (+1)-
सीजन की कुल बारिश329.1 (13 इंच ज्यादा)

.

खबरें और भी हैं...

  • इंदौर में बुढ़ानिया की 48 एकड़ पहाड़ी पर आज पौधरोपण: मुख्यमंत्री के साथ सामाजिक संगठन लगाएंगे पौधे, कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री के साथ सामाजिक संगठन लगाएंगे पौधे, कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल|इंदौर,Indore - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • तेज रफ्तार कार की टक्कर से ठेकेदार की मौत: घर लौटते समय हुआ हादसा; पुलिस कर रही कार ड्राइवर की तलाश

    घर लौटते समय हुआ हादसा; पुलिस कर रही कार ड्राइवर की तलाश|इंदौर,Indore - Dainik Bhaskar0:22
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मासूमों के दिलो-दिमाग में कौंध रहा खूनी मंजर: कंटेंट क्रिएटर बेटी ने हाल ही में मां के डाक विभाग का यूट्यूब पर किया था प्रमोशन

    कंटेंट क्रिएटर बेटी ने हाल ही में मां के डाक विभाग का यूट्यूब पर किया था प्रमोशन|इंदौर,Indore - Dainik Bhaskar0:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कंधे की चोट से उबरकर स्पर्धा में उतरी थीं: सीनियर नेशनल डाइविंग में इंदौर की पलक ने 3 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते

    सीनियर नेशनल डाइविंग में इंदौर की पलक ने 3 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते|इंदौर,Indore - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर