रेलवे में नई भर्ती: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के 3477 पदों पर 8 अक्तूबर से आवेदन, कब तक भर सकेंगे फॉर्म?

Published on 21 सित॰ 2026

Mon, 21 Sep 2026 12:30 PM IST

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 21 Sep 2026 12:30 PM IST

सार

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्तूबर 2026 को शुरू की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत स्नातक स्तर के 3477 संभावित पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी 6 नवंबर तक फॉर्म भर सकेंगे। 
 

विज्ञापन

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: 3477 Posts, Apply From October 8; Check Eligibility

Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) ग्रेजुएट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए CEN No. 06/2026 का सांकेतिक विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत सभी रेलवे भर्ती बोर्ड के अंतर्गत कुल 3477 संभावित पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन



भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 6 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

किन पदों पर होगी भर्ती?

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के तहत स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए रेलवे में विभिन्न गैर-तकनीकी पद शामिल हैं। इन पदों का वेतन स्तर लेवल-5 और लेवल-6 होगा। पदवार रिक्तियों और शैक्षणिक योग्यता की पूरी जानकारी विस्तृत भर्ती अधिसूचना में दी जाएगी।

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था रेलवे भर्ती बोर्ड
परीक्षा का नाम आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती 2026
विज्ञापन संख्या CEN No. 06/2026
कुल संभावित पद 3477
पद नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट)
वेतन स्तर लेवल-5 और लेवल-6
श्रेणी रेलवे भर्ती
आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in

विज्ञापन

विज्ञापन

कब से कब तक भर सकेंगे फॉर्म?

सांकेतिक नोटिस के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया अक्तूबर में शुरू होगी। अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन करने की सलाह दी गई है, ताकि आखिरी समय में तकनीकी परेशानी होने पर दिक्कत न हो।

विवरण तारीख
सांकेतिक नोटिस जारी 21 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 8 अक्तूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026
अंतिम समय रात 11:59 बजे

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 500 रुपये
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/महिला 250 रुपये
भुगतान का माध्यम ऑनलाइन