नाथू ला और शिपकी ला दर्रों से गूंजा व्यापार; चीन के लिए फिर खुले रास्ते, 36 वस्तुओं का होगा आदान-प्रदान| Navbharat Live

Published on 2 अग॰ 2026

विज्ञापन

सार

China Border Trade: भारत और चीन के बीच 6 साल बाद नाथू ला और शिपकी ला दर्रों से सीमा व्यापार फिर शुरू हो गया है। नवंबर तक चलने वाले इस मौसमी व्यापार में 36 स्वीकृत वस्तुओं का आदान-प्रदान होगा।

India China Border Trade Resumes After Six Years Through Nathu La and Shipki La Passes

भारत-चीन सीमा पर व्यापार बहाल (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

India-China Border Trade: भारत और चीन के रिश्तों में शनिवार को एक नई शुरुआत हुई और 6 साल बाद भारत व चीन सीमा पर व्यापार फिर से बहाल किया गया। कोविड महामारी के दौरान ही भारत-चीन सीमा संबंधों में आई दरार के कारण 2020 से ही व्यापार बंद कर दिया गया था। लेकिन अब 6 साल बाद भारत-चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल के शिपकी ला दर्रे के रास्ते फिर शुरू हो गया है।

भारत और चीन के अधिकारियों ने किया उद्घाटन

पूर्वी सिक्किम के नाथू ला में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था जिसमें दोनों देशों के कई अधिकारियों ने भाग लिया और उपहारों का आदान प्रदान किया। इसके बाद शेराथांग व्यापार केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में पंजीकृत स्थानीय व्यापारियों को व्यापार पास भी बांटे गए।

कैलाश मानसरोवर यात्रा भी फिर शुरू

बता दें कि सीमा व्यापार की बहाली के साथ ही नाथुला मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा की भी शुरूआत हुई है। सिक्किम सरकार ने इसे राज्य की अर्थव्यवस्था, पर्यटन और सीमावर्ती क्षेत्रों की आजीविका के लिए महत्वपूर्ण बताया। वाणिज्य एवं उद्योग, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री टीटी भूटिया ने कहा कि इस मार्ग खुलने से स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा और हाथकरघा, हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद और अन्य वस्तुओं को बाजार तक पहुंच मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

विदेश व्यापार महानिदेशालय को भेजा नए उत्पाद शामिल करने का प्रस्ताव

जानकारी के मुताबिकत सिक्किम सरकार ने व्यापार सूची में नए उत्पाद शामिल करने के लिए और व्यापार को बढ़ाने के लिए विदेश व्यापार महानिदेशालय को प्रस्ताव भी भेजा है। व्यापारियों के अनुसार मौजूदा इस सूची में याक की पूंछ, भेड़-बकरी की खाल, ऊन व कच्चा रेशम जैसी कई पुरानी वस्तुएं शामिल हैं, जबकि बाजार में नए उत्पादों की भी आवश्यकता है। साथ ही व्यापारियों ने रोजाना 2 लाख रुपये की मौजूदा सीमा बढ़ाने की भी मांग की है।

यह भी पढ़ें- कल सबकी माफी मंजूर की आज के वीडियो में खुद माफी मांगें पीएम मोदी, अभिजीत दीपके ने लगाए गंभीर आरोप

36 वस्तुओं का होगा व्यापार

बताया गया है कि इस मार्ग से अधिसूचित 36 वस्तुओं का व्यापार होगा। जिनमें हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, पारंपरिक धार्मिक सामग्री, रेडीमेड परिधान व अन्य स्वीकृत वस्तुएं शामिल भी हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। इसके साथ ही नाथूला में पहली बार महिला आईटीबीपी प्लाटून भी तैनात की गई है।

38 व्यापारियों को जारी किए गए पास

अधिकारियों ने बताया कि इस सत्र में करीब 38 व्यापारियों को पास जारी किए गए हैं। जबकि नियम के अनुसार एक व्यापार सत्र में अधिकतम 400 व्यापार पास जारी किए जा सकते हैं। नाथुला से सोमवार से गुरुवार तक व्यापार की शुरूआत होगी। सीमा द्वार भारतीय समयानुसार ही सुबह 7:30 बजे खुलेगा और शाम तक चलेगा।

बता दें कि भारत-चीन ने 23 जून 2003 को नाथुला के जरिए सीमा व्यापार की अनुमति देने वाले समझौते पर साइन किया था। नाथुला भारत-चीन के बीच तीसरे सीमा व्यापार का प्रमुख बिंदु है।

Follow Navbharatlive whatsapp