रेप केस में दिल्ली कैपिटल्स प्लेयर को बड़ी राहत, 36 दिन बाद मिली जमानत

Published on 19 सित॰ 2026

IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अभिषेक पोरेल को रेप के आरोप में 11 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था. पोरेल को बड़ी राहत मिली है. उन्हें चुंचुड़ा कोर्ट ने जमानत दी है.

Written By : शिवम |  Updated at : 19 Sep 2026 12:05 PM (IST)

Preferred Sources

abishek porel gets bail in rape case cricketer spent 36 days in jail रेप केस में दिल्ली कैपिटल्स प्लेयर को बड़ी राहत, 36 दिन बाद मिली जमानत

David Warner, Abishek Porel, Rohit Sharma in IPL

Source : एक्स

अभिषेक पोरेल 36 दिन से जेल में थे, जिन्हे कथित तौर पर रेप के आरोप में 11 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था. IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले पोरेल को अब बड़ी राहत मिली है, रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. बता दें कि क्रिकेटर को कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा द्वारा दर्ज शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था.

अभिषेक पोरेल पर छात्रा ने आरोप लगाया था कि क्रिकेटर लगभग साढ़े 3 साल तक उनके साथ रिलेशनशिप में था और शादी का झांसा दिया. पहले शादी करने के लिए कहा था लेकिन बाद में मना कर दिया गया, जिस कारण उन्हें पुलिस में जाना पड़ा. उनके अनुसार वह क्रिकेटर के साथ विदेश यात्रा पर भी गई थी.

इसी साल 23 जून को मोगरा पुलिस स्टेशन में अभिषेक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी. क्रिकेटर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 , 311, 318 के साथ आईटी अधिनियम की धारा 66, 72 के तहत मामला दर्ज हुआ था.

यह भी पढ़ें- BCCI को नए चीफ सेलेक्टर की तलाश! लेकिन अजीत अगरकर की इच्छा क्या है? जानें

कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभिषेक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे. अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि क्रिकेटर के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्द किए जाए, कोर्ट ने फैसला शिकायतकर्ता की फोटो-वीडियो वायरल होने की संभावना को देखते हुए लिया था.

अभिषेक पोरेल क्रिकेट करियर

23 वर्षीय अभिषेक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जो डोमेस्टिक में बंगाल के लिए खेलते हैं. उन्होंने 32 फर्स्ट क्लास मैचों की 50 पारियों में 1408 रन बनाए. लिस्ट-ए में खेली 21 पारियों में उन्होंने 833 रन बनाए, टी 20 में 59 पारियों में उनके 1590 रन हैं.

2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करने वाले अभिषेक पोरेल आखिरी संस्करण (2026) तक इसी टीम के साथ रहे. आईपीएल में खेले 35 मैचों की 33 पारियों में उन्होंने 769 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- 75 साल में पहली बार होगा ऐसा? भारत की वर्ल्ड नंबर-3 जोड़ी रच सकती है इतिहास

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.

Read More

Published at : 19 Sep 2026 12:05 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola