360 डिग्री कैमरा और मसाज वाली सीट्स, नई Skoda Slavia की हुई एंट्री

Published on 18 अग॰ 2026

स्कोडा ने भारतीय बाजार में अपनी नई सेडान को रिवील कर दिया है. हम बात कर रहे हैं स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट (Skoda Slavia facelift) की, जिसे कंपनी ने पेश कर दिया है. कार को मिले मिड लाइफ अपडेट में कई बदलाव किए गए हैं. नए फीचर्स जोड़ाने के साथ ही कंपनी ने इसके डिजाइन में भी फेरबदल किए हैं. 

ब्रांड ने इस साल की शुरुआत में ही स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट लॉन्च को किया था. तब ही ये पक्का हो गया था कि स्लाविया का भी फेसलिफ्ट आएगा. वैसे भी इस कार का जिन मॉडल्स से मुकाबला है, उन्होंने भी मार्केट में अपने फेसलिफ्ट को उतार दिया है. हम हुंडई वरना और होंडा सिटी की बात कर रहे हैं. आइए जानते हैं नई स्कोडा स्लाविया में क्या मिलेगा.  

चूंकि ये एक मिड लाइफसाइकिल अपडेट है, तो कंपनी कई चीजों को पुराने वर्जन जैसी ही रखा है. कार में हेडलाइट्स, टेललाइट्स, फ्रंट ग्रिल, एयर डैम और एलॉय को रिफ्रेश किया गया है. इसमें भी कुशाक जैसे ही टर्न इंडीकेटर मिलते हैं. कार दो नए कलर आर्टिक सिल्वर और कैपचीनो बेज में आएगी. इसकी डिलीवरी त्योहारी सीजन में शुरू होगी.

सम्बंधित ख़बरें

मिलेंगे कई नए फीचर्स

कार में सेगमेंट फर्स्ट रियर मसाज सीट्स दी गई हैं. इसमें 10.1 इंच का नया स्क्रीन दिया गया है. इसके साथ ही 10.25 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले जोड़ा गया है, जो पहले 8 इंच का आता था. इसमें नए ग्राफिक्स और फीचर्स भी जोड़े गए हैं. कार में अभी भी पैनोरोमिक सनरूफ नहीं मिलता है. इसमें 360 डिग्री कैमरा दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: लुक और डिज़ाइन देख कहेंगे वाह...! SKODA ने पेश की धांसू बाइक 'Slavia B'

इंजन और गियरबॉक्स

स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट में भी दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं. इसमें 1.0 लीटर का टीएसआई इंजन दिया गया है, जो 115 एचपी की पावर जनरेट करता है. वहीं दूसरा इंजन 1.5 लीटर का टीएसआई टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 150 एचपी की पावर जनरेट करता है. 

यह भी पढ़ें: सिर्फ 200 लोगों को मिलेगी ये कार, Skoda Slavia का खास एडिशन लॉन्च

1 लीटर इंजन के साथ 6 स्पीड मैन्युअल और 8 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. वहीं 1.5 लीटर इंजन के साथ पहले की तरह ही 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा. फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमतों का ऐलान नहीं किया है. पुरानी स्कोडा स्लाविया 10 लाख रुपये से 18.19 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर आती है. नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट की कीमतों का ऐलान कंपनी अक्टूबर के पहले हफ्ते में करेगी.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

Live TV