यूपी में 363 PCS ट्रांसफर, अयोध्या से 8 अफसर हटाए: 12 घंटे में दो सूची आईं, 91 महिला अफसर भी इधर-उधर; पूरी लिस्ट देखें - Uttar Pradesh News

Published on 13 जुल॰ 2026

यूपी में 181 एसडीएम का फिर तबादला किया गया है। इससे पहले रविवार देर रात 182 पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी हुई थी। महज 12 घंटे के भीतर राज्य में कुल 363 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 91 महिला और 29 यादव अधिकारी शामिल हैं।

.

रविवार को जारी सूची में 54 महिला और 18 यादव अधिकारियों के तबादले हुए थे, जबकि सोमवार को जारी सूची में 37 महिला और 11 यादव अधिकारियों का तबादला किया गया। दूसरी सूची में कई चर्चित एसडीएम के नाम भी शामिल हैं।

इनमें औरैया से सुल्तानपुर भेजी गईं गरिमा सौनकिया भी हैं। UPPSC-2021 में 30वीं रैंक हासिल करने वाली गरिमा उस समय चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल पकड़ी थी। कार्रवाई के दौरान उनके साथ अभद्रता की गई थी और उनका मोबाइल भी तोड़ दिया गया था।

बाराबंकी के एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा का भी तबादला किया गया है। उनके खिलाफ वकीलों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकारी गाड़ी को पान थूककर लाल कर दिया था।

सहारनपुर से जौनपुर भेजे गए एसडीएम अंकुर वर्मा भी हाल के दिनों में सुर्खियों में रहे हैं। सरसावा में एक किसान ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। इसके बाद परिजनों ने एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाए थे। घटना के बाद उन्हें जिले में कोई नया प्रभार नहीं दिया गया था। अब तबादला सूची में उनका नाम भी शामिल है।

सामूहिक नकल पकड़ने के दौरान गरिमा सौनकिया सुर्खियों में आईं थीं। परीक्षा केंद्र पर उनके साथ बदसलूकी की गई थी और मोबाइल तोड़ दिया गया था।

सामूहिक नकल पकड़ने के दौरान गरिमा सौनकिया सुर्खियों में आईं थीं। परीक्षा केंद्र पर उनके साथ बदसलूकी की गई थी और मोबाइल तोड़ दिया गया था।

अयोध्या से आठ अधिकारी हटाए गए

दूसरी तबादला सूची में अयोध्या के आठ अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। इनमें एसडीएम प्रवीण यादव को बलिया, एसडीएम श्रेया को श्रावस्ती, एसडीएम सुधीर कुमार को सीतापुर और नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार गुप्ता को उप जिलाधिकारी के पद पर सोनभद्र भेजा गया है। वहीं, अरविंद कुमार तृतीय को शामली, अशोक कुमार सैनी को मैनपुरी, रामप्रसाद त्रिपाठी को मथुरा और अभिषेक कुमार सिंह को मुरादाबाद भेजा गया है।

ट्रांसफर की पूरी लिस्ट देखिए…

आधी रात में 182 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया

इसके पहले रविवार आधी रात 182 PCS अफसरों के तबादले किए गए थे। इनमें 54 महिला अफसर हैं। आदेश के मुताबिक, कानपुर देहात की SDM सुरभि शर्मा को बागपत, गाजीपुर के SDM पुष्पेंद्र पटेल को अंबेडकर नगर और उन्नाव के SDM शुभम यादव को बुलंदशहर भेजा गया है।

वाराणसी की SDM प्रतिभा मिश्रा को कानपुर देहात, मैनपुरी के SDM गोपाल शर्मा को बरेली और रायबरेली के SDM मिथलेश कुमार तिवारी को मैनपुरी में तैनात किया गया है। हाथरस की SDM लवगीत कौर को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में OSD बनाया गया है, जबकि अमरोहा के SDM पुष्पनाथ चौधरी को उन्नाव भेजा गया है। यूपीडा में तैनात देवेंद्र प्रताप सिंह को झांसी का SDM बनाया गया है।

अब उन अफसरों को जानिए जिनका नाम पहली ट्रांसफर लिस्ट में था

--------------------

ये खबर भी पढ़ें…

कौशांबी में अनुदान के लालच में पड़ोसी को बनाया दूल्हा:पिता ने मंडप में बेटे को पीटा

कौशांबी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सरकारी अनुदान पाने के लिए एक युवती ने पड़ोसी युवक को नकली दूल्हा बनाकर मंडप में बैठा दिया। उसने युवक को अनुदान में मिलने वाली रकम का आधा हिस्सा देने का लालच देकर इसके लिए राजी किया था। इसी बीच युवक के पिता मौके पर पहुंच गए। बेटे को दूल्हे के वेश में मंडप पर बैठे देख वह आगबबूला हो गए और वहीं उसकी पिटाई शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें