Published: Tuesday, September 22, 2026, 10:59 [IST]
Sandeepa Virk: फेमस एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क के कमेंट्स, जो फिल्म और ग्लैमर की दुनिया के पीछे की कड़वी सच्चाई और डार्क साइड्स को सामने लाते हैं, इस समय इंडस्ट्री में सेंसेशन बन गए हैं। आपको बता दें कि संदीपा विर्क ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने 6 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगभग साढ़े चार महीने तिहाड़ जेल में भी बिताए हैं। हाल ही में एक पॉपुलर यूट्यूब चैनल के साथ एक इंटरव्यू में, उन्होंने अपनी जिंदगी के कड़वे अनुभव और कास्टिंग काउच को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं।
संदीपा विर्क ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों बना ली दूरी?
जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस संदीपा विर्क ने सिर्फ एक ही फिल्म करने के बाद पंजाबी इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने सिर्फ एक पंजाबी फिल्म ही क्यों की और फिर इंडस्ट्री से दूर क्यों हो गईं तो उन्होंने उसका काफी सनसनीखेज जवाब दिया।
संदीपा विर्क ने बताई कास्टिंग काउच की खौफनाक कहानी
-संदीपा विर्क ने कहा- पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोगों का बर्ताव बहुत बुरा है और मेरे उस इंडस्ट्री से दूर रहने की वजह वहां काम करने के लिए सही मौके या अच्छा माहौल न मिलना था। आप कह सकते हैं कि एक तरह से मुझे इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी क्योंकि मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था।
-संदीपा विर्क ने अपने इंटरव्यू में उस भयानक घटना के बारे में भी बताया जो उनके साथ आधी रात को हुई थी, जब डायरेक्टर कुछ गलत करने के इरादे से उनके पास आए थे। संदीपा विर्क ने कहा- मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी और लगभग 7 दिन की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। एक रात, किसी ने उस कमरे का दरवाजा खटखटाया जिसमें मैं थी।
-संदीपा विर्क ने आगे कहा- मुझे लगा कि ये फिल्म के डायरेक्टर हैं इसलिए मैंने दरवाजा खोल दिया। हालांकि उस समय डायरेक्टर बहुत ज्यादा नशे में थे। वो अंदर आए और मेरे बेड पर बैठ गए और कहा कि अगर फिल्म को चलाना है तो उनकी इच्छा पूरी की जाए। संदीपा ने साफ कहा कि डायरेक्टर में रूम में गंदा काम करने आया था। वो मेरे साथ सोना चाहता था।
'मैं उस डायरेक्टर संग नहीं सोई तो फिल्म से निकाल दिया'
-संदीपा ने कहा- डायरेक्टर ने उस रात मुझे फिल्म से निकाल देने तक की धमकी भी दी थी लेकिन मैं डरी नहीं और उसका प्रपोजल ठुकरा दिया। उसने मुझे साफ कहा कि मैं अगर उसके साथ नहीं सोई तो मुझे काम नहीं करने देगा।
-संदीपा नेआगे कहा- मुझे लगा था कि फिल्म की 7 दिन की शूटिंग पूरी हो चुकी है इसलिए शायद मुझे नहीं निकाला जाएगा लेकिन उस डायरेक्टर ने असल में मुझे प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया। इसके पीछे सिर्फ यही कारण था कि मैंने अपनी सेल्फ-रिस्पेक्ट को बचाते हुए कॉम्प्रोमाइज करने से मना कर दिया था। इस समय ग्लैमर इंडस्ट्री के पीछे सेक्सुअल हैरेसमेंट और कास्टिंग काउच कल्चर को सामने लाने वाली संदीपा विर्क के कमेंट्स अब फिल्म कम्युनिटी में चर्चा का हॉट टॉपिक बन गए हैं।
प्राइवेट पार्ट्स में टॉर्च की रोशनी डालकर तलाशी ली जाती थी
-आपको बता दें कि संदीपा विर्क ने कुछ दिनों पहले ही अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया था, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया था। 6 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संदीपा विर्क को दिल्ली की तिहाड़ जेल में करीब साढ़े चार महीने बिताने पड़े थे। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने जेल में गुजारे अपने दिनों के बारे में कई चौंकाने वाले दावे किए थे।
-संदीपा विर्क ने पॉडकास्ट में जेल की कथित बदइंतजामी, तलाशी के दौरान होने वाली परेशानी और मानसिक दबाव को लेकर खुलकर बात की। संदीपा विर्क ने दावा किया कि जेल में कैदियों की तलाशी का तरीका बेहद असहज और अपमानजनक होता है। उनके मुताबिक जेल पहुंचने के बाद स्टाफ कपड़े उतरवाकर शरीर की जांच करते थे और प्राइवेट पार्ट्स तक टॉर्च की रोशनी डालकर तलाशी ली जाती थी।