रेलवे में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बेहद खास मौका है. रेलवे बोर्ड ने इंजीनियरिंग डिप्लोमा और डिग्री धारकों के लिए जूनियर इंजीनियर और डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट समेत की अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की दी गई है. इसके तहत कुल 3,993 पदों पर भर्ती की जाएगी. आवेदन 14 अगस्त से शुरू हो चुकी है. ऐसे में चलिए इस पद से जुड़े डिटेल जानते हैं.
3,993 पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि आरआरबी जेई भर्ती बोर्ड के तहत जूनियर इंजीनियर और डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट के पद शामिल है.यह पद सिविल, मैकेनिकल,इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर और अन्य संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम से जुड़े हुए हैं. कुल 3,993 खाली पदों पर कैटेगरी के मुताबिक, चयन किया जाएगा. जनरल कैटेगरी के लिए 1699 पद, 624 पद एससी, 363 पद एसटी, 913 पद ओबीसी और 394 पद ईडब्ल्यूएस के लिए है.
सम्बंधित ख़बरें
क्या है योग्यता?
वहीं, अगर पदों के मुताबिक योग्यता की बात करें, तो जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 साल का डिप्लोमा या बीटेक या बीई की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट के पद के लिए किसी भी इंजीनियरिंग विषय में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए. उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता आवेदन की अंतिम तारीख यानी 13 सितंबर 2026है. अंतिम परीक्षा का रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे उम्मीदवार इस भर्ती के लिए एलिजिबल नहीं होंगे.
होनी चाहिए इतनी उम्र
वहीं, उम्मीदवारों की उम्र की बात करें, तो 1 जनवरी 2027 को वह 18 से 33 साल के बीच की होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक, एज में छूट मिलेगी. एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी, एनसीएल उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी. पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी, पूर्व सैनिकों और रेलवे कर्मचारी समेत दूसरी कैटेगरी के लिए नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी.
तारीखों पर दें ध्यान
बता दें कि RRB जेई ने इसे लेकर नोटिफिकेशन 13 अगस्त को जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवदेन 14 अगस्त से शुरू हो गए हैं जिसकी अंतिम तारीख 13 सितंबर निर्धारित की गई है. वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है. अगर फॉर्म में किसी तरह की कोई गलती हो जाती है, तो इसके लिए करेक्शन विंडो 16 से 25 सितंबर तक खुला रहेगा.
कैसे होगा चयन?
इसके तहत उम्मीदवारों का चयन दो चरणों कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट परीक्षा के जरिए किया जाएगा. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा.
---- समाप्त ----
