छात्राओं के साइकिल देने पहुंचे नपं अध्यक्ष हुए दुखी: बोले- 4 साल में 11 CMO बदले, विकास कार्यों में बाधाओं पर जताई चिंता - Damoh News

Published on 25 जुल॰ 2026

दमोह जिले के पथरिया में शनिवार दोपहर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने प्रशासनिक अस्थिरता और विकास कार्यों में आ रही बाधाओं पर खु

.

मंच से उन्होंने बताया कि उनके चार साल के कार्यकाल में 11 मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) बदले जा चुके हैं। अध्यक्ष ने कहा कि निकाय में अधिकारियों के लगातार तबादलों के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना था कि जब कोई अधिकारी आता है, तो उसे जमीनी व्यवस्था समझने में ही कम से कम दो महीने लग जाते हैं, लेकिन तब तक उनका तबादला हो जाता है।

विश्वकर्मा ने इस बात पर मलाल व्यक्त किया कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पथरिया निकाय ने क्षेत्र में 30 से 35 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं, जिनमें बड़े नालों का निर्माण प्रमुख है। हालांकि, उन्होंने निराशा जताते हुए कहा कि वरिष्ठ स्तर पर पथरिया की अपेक्षाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऊपर के अधिकारियों और व्यवस्थाओं को पथरिया से कोई खास मतलब नहीं लगता, जबकि पथरिया में संभागीय स्तर का विकास होने की क्षमता है। अध्यक्ष ने यह भी जोड़ा कि चुनाव के समय तो सब बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन उसके बाद सब भूल जाते हैं।

स्कूल में बनेंगे पिंक शौचालय

अपने संबोधन के अंत में, उन्होंने विद्यालय परिसर में पिंक शौचालय, बाउंड्री वॉल और टाइल्स लगाने का काम जल्द से जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने विनम्रतापूर्वक कहा कि यदि उनकी बातों से किसी को ठेस पहुँची हो, तो वे हाथ जोड़कर क्षमा मांगते हैं।

इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रोत्साहन के परिणामस्वरूप यह उम्मीद की जाती है कि जिन बच्चियों का आज सम्मान होगा, उनसे प्रोत्साहित होकर अन्य बच्चियां भी पढ़ाई में आगे आएं और अपने परिवार व देश का नाम रोशन करें।

साइकिल वितरित

साथ ही शासन की जो साइकिल वितरण व्यवस्था है, यह इसके लिए है कि जिन जिन गांवों में हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी विद्यालय नहीं हैं। वहां की बच्चियां अन्य दूसरे विद्यालयों में जाकर आगे की पढ़ाई कर सकें। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12 वी प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्नेहा राजपूत आर्ट, महिमा ठाकुर सांइस, निधि ठाकुर कार्मस को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में राजेन्द्र गुरु, जिला शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया, संदीप पटेल, पार्षद, सुभाष सराफ प्राचार्य आदि मौजूद रहे और आभार शिक्षक राजेश गर्ग ने किया।