15

Image Credit : AI-Generated
गणेश चतुर्थी पर स्थापना के शुभ मुहूर्त
आज बप्पा की चौकी सजाने के लिए दिनभर में 5 शुभ चौघड़िया और अभिजीत मुहूर्त मिल रहे हैं
अमृत मुहूर्त- सुबह 06:17 से 07:47 तक
शुभ मुहूर्त- सुबह 09:17 से 10:47 तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:30 से दोपहर 12:50 तक
लाभ मुहूर्त- दोपहर 03:17 से शाम 04:47 तक
अमृत मुहूर्त- शाम 04:47 से 06:17 तक
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
25
Image Credit : Getty
दाईं या बाईं घर के लिए कौन सी सूंड वाले गणपति हैं सबसे शुभ?
शास्त्रों के अनुसार, गृहस्थ जीवन के लिए बाईं तरफ मुड़ी सूंड वाले गणपति (वाममुखी गणेश) सबसे शुभ माने जाते हैं। चंद्रमा का रूप होने के कारण ये शांत स्वभाव के होते हैं और थोड़ी सी पूजा से प्रसन्न हो जाते हैं। दाईं सूंड वाले गणेश जी (दक्षिणामुखी) को सूर्य का रूप माना जाता है। इनकी पूजा में यम-नियम और बहुत कड़े अनुशासन की जरूरत होती है, जो सामान्य घरों में संभव नहीं होता, इसलिए इन्हें अक्सर मंदिरों में ही स्थापित किया जाता है।
35
Image Credit : Getty
घर पर विराजें बप्पा तो इन 4 गलतियों से बिल्कुल बचें
- आज के दिन चांद देखने की मनाही होती है, क्योंकि मान्यता है कि इससे झूठा कलंक लगता है।
- जब तक बप्पा घर में विराजमान हैं, घर के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर पूरे परिवार को बाहर नहीं जाना चाहिए।
- पूजा और भोग में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। दोनों समय दीपक जलाना, ताजी दूर्वा, लाल फूल चढ़ाना और शुद्ध सात्विक भोग लगाना अनिवार्य है।
- घर के अंदर हमेशा मिट्टी से बनी छोटी प्रतिमा स्थापित करने का ही विधान ग्रंथों में मिलता है।
45
Image Credit : Getty
सुबह-शाम गणेश सेवा और दैनिक भोग का सही नियम
गणपति प्रतिमा स्थापित करने के बाद रोज सुबह और शाम की आरती नियमित समय पर करें। बप्पा को मोदक, मोतीचूर के लड्डू या ऋतु फल का भोग लगाएं। ध्यान रखें कि घर की रसोई में इन 10 दिनों तक लहसुन-प्याज या किसी भी तरह का तामसिक भोजन बिल्कुल न बने।
55
Image Credit : ANI
गणेश विसर्जन के समय ध्यान रखें ये बातें
इस बार गणेशोत्सव का मुख्य विसर्जन अनंत चतुर्दशी यानी 25 सितंबर को संपन्न होगा। अगर आपने घर पर मिट्टी के ईको-फ्रेंडली गणेश जी स्थापित किए हैं, तो किसी साफ गमले या टब में गंगाजल डालकर घर पर ही विसर्जन करें। इससे बप्पा की पवित्र मिट्टी आपके घर के पेड़-पौधों में ही सुरक्षित रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथों और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी और धार्मिक नियमों के बारें में बताना है। किसी भी विशेष पूजा विधान या शंका समाधान के लिए अपने कुल पुरोहित या ज्योतिषाचार्य से संपर्क जरूर करें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।