Helmet Safety Tips: सड़क सुरक्षा के लिए सही हेलमेट होने और उस पहनने के सही तरीके की जानकारी होना बहुत ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सड़क पर बाइक या स्कूटर चलाते समय हेलमेट पहनना सुरक्षा के लिए सबसे पहला नियम है। लेकिन अक्सर लोग मानते हैं कि सिर पर कोई भी हेलमेट रख लेने से वे पूरी तरह सुरक्षित हो गए हैं। यही गलत सोच एक्सीडेंट के साथ भारी पड़ जाता है। आइए जानते हैं हेलमेट के जुड़ी ऐसी 4 गतलफहमियों के बारे में जिसे हर राइजर को जानना चाहिए।
कोई भी हेलमेट चलेगा
कई लोग ट्रैफिक पुलिस के चालान से बचने के लिए रोडसाइड मिलने वाला सस्ता या लोकल हेलमेट खरीद लेते हैं। ऐसे हेलमेट बिना किसी सुरक्षा मानक के बने होते हैं और एक्सीडेंट के वक्त मामूली झटके से भी ये आसानी से टूक जाते हैं और सिर को सुरक्षा देने में नाकाम रहते हैं। इसलिए हेलमेट लेने से पहले उसकी क्वालिटी की जांच जरूर करें।
स्ट्रैप बांधना
हेलमेट सिर पर पहन तो लिया लेकिन उसकी बेल्ट या स्ट्रैप को ढीला छोड़ दिया या फिर लॉक ही नहीं किया, यह सबसे खतरनाक आदतों में से एक है। अगर आपका एक्सीडेंट हुआ तो टकराने से पहले ही हेलमेट सिर से निकलकर दूर गिर जाता है। बिना स्ट्रैप लॉक किए हेलमेट पहनना उसे न पहनने के बराबर ही होता है।
साइज से कोई फर्क न पड़ना
बहुत से लोग ऐसा हेलमेट पहनते हैं जो उनके सिर के साइज से काफी बड़ा या छोटा होता है। ढीला हेलमेट गाड़ी चलाते समय हिलता रहता है और एक्सीडेंट के समय सिर को सही सपोर्च नहीं दे पाता है। हेलमेट हमेशा आपके सिर के आकार के हिसाब परफेक्ट और आरामदायक फिट होना चाहिए।
हेलमेट न बदलने की आदत
लोगों को लगता है कि जब तक हेलमेट टूट नहीं तब तक इसे बदलते रहने की जरूरत नहीं है। सच यह है कि समय के साथ हेलमेट का इंटीरियर फोन (EPS) खराब हो जाता है। अगर आपका हेलमेट एक बार भी किसी एक्सीडेंट में जमीन से तेज टकराया है तो भले ही ऊपर से कोई खरोंच न दिखे, उसकी इंटीरियर सुरक्षा खत्म हो जाती है। इसके अलावा, सामान्य इस्तेमाल में भी 3 से 5 साल में हेलमेट बदल देना चाहिए।
ध्यान रहे कि सुरक्षा कोई औपचारिकता नहीं है। सही साइज, मजबूत क्वालिटी और सही तरीके से बंधा हुआ हेलमेट ही एक्सीडेंट के वक्त आपकी जान बचा सकता है।
यह भी पढ़ें- विदेशी सेफ्टी टेस्ट में किस हेलमेट को मिली 4-स्टार रेटिंग, क्या है खासियत और कितनी है कीमत