Aug 17, 2026 03:26 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- विजय केडिया के पोर्टफोलियो में शामिल SPML Infra के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं
- उनका मानना है कि शेयरों में 90% तक की उछाल आने वाले समय में देखने को मिल सकती है

SPML Infra के शेयरों में तेजी की उम्मीद एक्सपर्ट जता रहे हैं।
Vijay kedia portfolio: दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक SPML Infra के शेयरों की कीमतों में आज 4 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह एक्सपर्ट्स की सलाह है। एक्सपर्ट इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर बुलिश हैं। ब्रोकरेज हाउस अरहिंत कैपिटल को उम्मीद है की शुक्रवार की क्लोजिंग की तुलना में कंपनी का शेयर 90% और चढ़ेगा। ब्रोकरेज हाउस ने 366 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। बता दें, बीएसई में आज कंपनी के शेयर 194.80 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 199.20 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
कंपनी के पास 5000 करोड़ रुपये से अधिक का काम
SPML Infra के शेयर इस समय 5369 करोड़ रुपये का काम है। इस कंपनी ने पिछले 4 दशक में 700 से अधिक प्रोजेक्ट्स, 5000 MLD वाटर ट्रीटमेंट क्षमता और 10,000 किलोमीटर की पाइपलाइन का काम पूरा किया है। जोकि दर्शाता है कि कंपनी के पास एक अच्छा अनुभव है। बता दें, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी के पास 1093 करोड़ रुपये का ही काम था। यानी महज कुछ सालों के अंदर कंपनी के वर्क ऑर्डर में इजाफा हुआ है।
निवेशकों के नजरिए से अच्छी बात यह है कि कंपनी का कुल कर्ज वित्त वर्ष 2026 के दौरान घटकर 358 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं, नेट वर्थ बढ़कर 948 करोड़ रुपये हो गया है।
विजय केडिया की होल्डिंग्स कितनी है?
जून 2026 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार SPML Infra में विजय केडिया की कुल हिस्सेदारी 1.77 प्रतिशत की है। जुलाई 2026 में मंजू केडिया ने SPML Infra के 13.45 लाख शेयर फंड जुटाने के प्रक्रिया के दौरान सब्सक्राइब किए हैं। उन्होंने इसके लिए 190 करोड़ रुपये खर्च किया है। वारेंट के शेयरों में बदलने की स्थिति में केडिया सिक्योरिटीज लिमिटेड की कुल हिस्सेदारी 3 प्रतिशत हो जाएगी।
दो साल में रहा है निगेटिव रिटर्न
पिछले एक साल के दौरान SPML Infra के शेयरों की कीमतों में 29 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, दो साल में स्टॉक का दाम 4.44 प्रतिशत गिरा है। बता दें, तीन साल में स्टॉक की कीमतों में 435 प्रतिशत और 5 साल में 1519 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। लॉन्ग टर्म में स्टॉक निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने में सफल रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
