Updated: Sunday, August 23, 2026, 14:40 [IST]
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ने 38 साल की उम्र में रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। यूपी टी20 लीग के दौरान यह पल आया जब इस क्रिकेटर ने रिटायर्मेंट का ऐलान किया। टीम इंडिया के लिए तीनों प्रारूप में खेलने वाला खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि कर्ण शर्मा हैं।
कर्ण शर्मा से उनके सफर और भविष्य को लेकर सवाल किया गया तो वह काफी भावुक नजर आए। लंबे समय तक क्रिकेट खेलने के बाद अब उन्होंने अपने करियर को विराम देने का फैसला किया है। हालांकि वह तुरंत मैदान से दूर नहीं होंगे। 25 अगस्त को मेरठ मावेरिक्स के खिलाफ होने वाला मुकाबला उनका आखिरी प्रोफेशनल मैच होगा।
आईपीएल में चार बार विनर
कर्ण शर्मा के करियर की सबसे खास कहानी आईपीएल से जुड़ी है। वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने लगातार तीन साल अलग-अलग टीमों के साथ आईपीएल खिताब जीता।
2016 में वह सनराइजर्स हैदराबाद की चैंपियन टीम का हिस्सा थे। इसके अगले साल मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता और कर्ण उस टीम में भी शामिल रहे। फिर 2018 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रॉफी उठाई।
यहीं उनका नाम आईपीएल के इतिहास में खास हो गया। लगातार तीन सीजन में तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ चैंपियन बनने का कारनामा बेहद दुर्लभ है। इसके बाद 2021 में चेन्नई के साथ उन्होंने अपना चौथा आईपीएल खिताब भी जीत लिया।
कैसा रहा है करियर
कर्ण शर्मा के करियर के आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं। उन्होंने 97 फर्स्ट-क्लास मैचों में 270 विकेट, 123 लिस्ट-ए मुकाबलों में 153 विकेट और 191 टी20 मैचों में 168 विकेट हासिल किए हैं। कर्ण शर्मा ने कुल 591 विकेट अपने नाम किए। भारत के लिए उन्होंने एक टेस्ट, दो वनडे और एक टी20 खेला।
संन्यास को लेकर कर्ण शर्मा ने क्या कहा?
कर्ण शर्मा ने कहा कि यूपी टी20 लीग वास्तव में एक बहुत अच्छी पहल है। मेरे लिए और दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी यह एक अच्छा मौका है। मेरा संदेश यही है कि मैं अब संन्यास लेना चाहता हूं। मंगलवार को मैं अपना आखिरी मैच खेलूंगा और इसके बाद सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लूंगा।"
जब उनसे आखिरी संदेश के बारे में पूछा गया तो अनुभवी स्पिनर ने अपने करियर में साथ देने वाले सभी लोगों और संस्थानों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिन-जिन लोगों ने मेरा साथ दिया, मैं उन सभी को बस धन्यवाद कहना चाहता हूं। मेरा परिवार, बीसीसीआई, रेलवे, यूपीसीए, आंध्रा और वे सभी लोग जिन्होंने इस सफर में मेरा समर्थन किया, मैं उनका दिल से आभारी हूं। इसके बाद मैं कोचिंग और इस तरह की अन्य जिम्मेदारियों के लिए उपलब्ध रहूंगा।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range