इंग्लैंड की टीम अपने घर पर श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मैच 15 सितंबर को साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को मेजबान इंग्लैंड एकतरफा 119 रनों से जीतने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने में कामयाब हो गई है। इंग्लैंड की इस बड़ी जीत में उनके कप्तान हैरी ब्रूक की बल्ले से अहम भूमिका देखने को मिली जिन्होंने मैच में जहां सिर्फ 42 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया तो वहीं 49 गेंदों में नाबाद 114 रनों की नाबाद पारी खेली जिसके दम पर ब्रूक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम करने में कामयाब हो गए।
T20I में एक कैलेंडर ईयर में दो शतक जड़ने वाले पहले फुल मेंबर टीम के कप्तान बने ब्रूक
हैरी ब्रूक जिनकी गिनती मौजूदा समय में तीनों फॉर्मेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है उनके नेतृत्व में इंग्लैंड का टी20 इंटरनेशनल में अब तक प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिला है। भारतीय टीम के खिलाफ जहां घर पर खेली पिछली टी20 सीरीज में ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड ने उसे 4-0 से अपने नाम किया था तो वहीं श्रीलंका के खिलाफ भी वह इसे जारी रखने में कामयाब रहे हैं। ब्रूक ने अपनी 114 रनों की ताबड़तोड़ शतकीय पारी में 10 चौके और 6 छक्के भी लगाए। इसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर टीमों में पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जो एक कैलेंडर ईयर में दो शतकीय पारी खेलने में कामयाब हो सके हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में फुल मेंबर टीमों से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - टेस्ट में साल 2006 में बतौर कप्तान 6 शतक
- विराट कोहली (भारत) - वनडे में साल 2017 और 2018 में बतौर कप्तान कुल 6 शतक
- हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) - टी20 इंटरनेशनल में साल 2026 में बतौर कप्तान 2 शतक
ब्रूक ने सिर्फ 23 पारियों में जड़ा T20I में बतौर कप्तान अपना दूसरा शतक
श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में हैरी ब्रूक ने मैदान पर उतरने के साथ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया था, जो पारी के आखिरी ओवर तक देखने को मिला। ब्रूक अब तक टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सिर्फ 23 पारियों में दो शतक जड़ चुके हैं, जिसमें कप्तान के रूप में फुल मेंबर टीमों के रूप में देखा जाए तो वह अब सिर्फ रोहित शर्मा और बाबर आजम से पीछे हैं जिसमें दोनों ने कप्तान के रूप में तीन-तीन शतकीय पारियां खेली हैं।
फुल मेंबर टीम के कप्तान के रूप में T20I में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
- रोहित शर्मा (भारत) - 3 शतक (62 पारियों में)
- बाबर आजम (पाकिस्तान) - 3 शतक (78 पारियों में)
- हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) - 2 शतक (23 पारियों में)
ये भी पढ़ें
नेपाल ने एशियन गेम्स के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह
जसप्रीत बुमराह ने मेडन ओवर फेंक कर रचा इतिहास, तोड़ा जिम्बाब्वे के गेंदबाज का रिकॉर्ड
Latest Cricket News