समस्तीपुर में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मथुराुर थाना की पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चेंकिंग के दौरान 420 ग्राम मॉर्फिन-हेरोइन, 25 नशीले इंजेक्शन, एक लैपटॉप, दो टच मोबाइल और एक बुलेट बाइक मिली है। पुलिस ने तीनो
.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी गांव के रहने वाले मोहम्मद अहसान के बेटे मोहम्मद तनवीर (26), मोहम्मद अख्तर अली के बेटे मोहम्मद कलीम (31) और कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव निवासी राजेश महतो के बेटे राजू कुमार (21) के रूप में हुई है।
नशीले पदार्थों की खेप ले जाने की मिली थी सूचना
समस्तीपुर एसपी के निर्देश पर जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ खास अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कुछ लोग नशीले पदार्थों की खेप लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में वाहन जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों को देखा। शक होने पर पुलिस ने बाइक रोकी और तीनों से पूछताछ की। इसके बाद उनकी और बाइक की तलाशी ली गई। तलाशी में एक काले बैग से संदिग्ध नशीला पदार्थ मिला।
जांच करने पर 420 ग्राम मॉर्फिन-हेरोइन निकली। बैग से 25 नशीले इंजेक्शन, एक लैपटॉप और दो टच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। सभी सामान मिलने के बाद पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया और उनसे आगे की पूछताछ कर रही है।

पुलिस हिरासत में गिरफ्तार आरोपी।
खेप कहां से लाई जा रही थी, कहां ले जाई जा रही थी, पड़ताल जारी
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी डिलीवरी कहां की जानी थी। साथ ही पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि इस कारोबार में गिरफ्तार युवकों के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
मामले की जानकारी देते हुए संजय कुमार सदर एसडीपीओ टू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मथुरापुर थाना पुलिस की ओर से वाहन जांच की जा रही थी। जांच के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से 420 ग्राम मॉर्फिन-हेरोइन और 25 पीस इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही लैपटॉप, दो मोबाइल और बाइक को भी जब्त किया गया है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू
पुलिस अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ मथुरापुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन कितनी बड़ी है और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या गिरोह की भूमिका है या नहीं।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।