लायंस क्लब ने टीचर्स-डे पर किया 46 शिक्षकों का सम्मान: सर्टिफिकेट और पेन-डायरी दिया, बीपी-शुगर जांच शिविर भी लगा - Mandsaur News

Published on 5 सित॰ 2026

मंदसौर में लायंस क्लब मंदसौर स्टार की ओर से टीचर्स-डे पर श्रीनाथ इंटरनेशनल स्कूल, राजाखेड़ी में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के 46 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। सभी शिक्षकों को उपरना पहनाकर टीचर्स-डे सर्टिफिकेट, प

.

कार्यक्रम में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 E2 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन डॉ. निशांत जैन ने शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के व्यक्तित्व और भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. निशांत जैन सहित अन्य अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद स्कूल की प्रिंसिपल तेजस्विनी पाटीदार और लायंस क्लब मंदसौर स्टार के सदस्यों के बीच बैठक हुई।

क्लब अध्यक्ष लायन अंजली शाह ने क्लब की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के बाद स्कूल और क्लब की ओर से अतिथियों का गुलदस्ता और उपरना पहनाकर स्वागत किया गया।

शिक्षक की डांट में भी छिपी होती है चिंता

प्रिंसिपल तेजस्विनी पाटीदार ने स्वागत भाषण में शिक्षकों को टीचर्स-डे की शुभकामनाएं दीं। क्लब अध्यक्ष अंजली शाह ने भी अतिथियों और शिक्षकों का स्वागत किया। रीजन चेयरपर्सन लायन रमेश मुंदड़ा और जोन चेयरपर्सन लायन मनीष चौधरी ने छात्रों के जीवन में शिक्षक की भूमिका और उनके मार्गदर्शन के महत्व पर बात की।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. निशांत जैन ने एक कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में हर व्यक्ति का अपना महत्व होता है और शिक्षक हमारे जीवन के खास मार्गदर्शक होते हैं। शिक्षक की डांट के पीछे भी विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और सफलता की चिंता छिपी होती है।

शिक्षकों की बीपी और शुगर जांच

टीचर्स-डे के अवसर पर क्लब सदस्य लायन हिमशिखा पिपलानी के सहयोग से शिक्षकों के लिए बीपी और शुगर जांच शिविर भी लगाया गया। इसमें लायन सीमा अरोरा ने सेवाएं दीं। वहीं, प्रांत की ओर से निर्धारित उपहार नहीं लेने की पहल का सम्मान करते हुए क्लब ने एलसीआईएफ में समर्पित करने के लिए 2 हजार रुपए की राशि का लिफाफा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को भेंट किया।

लियो क्लब के सदस्यों ने भी निभाई सहभागिता

कार्यक्रम में लियो क्लब मंदसौर सुपरस्टार्स के अध्यक्ष लियो सार्थक जैन, कोषाध्यक्ष लियो मिहिका मिंडा सहित अन्य लियो सदस्यों ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के लिए लायन कविता मिंडा ने श्रीनाथ इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।