एआईएपीजीईटी: आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 49,867 उम्मीदवार हुए थे शामिल; किसने किया टॉप? जानें

Published on 19 सित॰ 2026

Sat, 19 Sep 2026 12:06 PM IST

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 19 Sep 2026 12:06 PM IST

सार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने एआईएपीजीईटी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल 49,867 उम्मीदवार अपना स्कोर एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करके देख सकते हैं।

विज्ञापन

AIAPGET 2026 Result Out: 49,867 Candidates Appeared for Ayush PG Entrance Exam

आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी - फोटो : AI

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करके देख सकते हैं।

विज्ञापन



एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा पिछले महीने 22 तारीख को करीब 205 केंद्रों पर दो चरणों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 51,482 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 49,867 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इसके बाद एनटीए ने इस महीने की 1 तारीख को जयपुर के राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन में 49 उम्मीदवारों के लिए पुनर्परीक्षा आयोजित की, जो पहले परीक्षा पूरी नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन

आयुर्वेद में सबसे ज्यादा उम्मीदवार, 35,838 ने दी परीक्षा

विषय परीक्षा का माध्यम रजिस्टर करने वाले उम्मीदवार परीक्षा में शामिल उम्मीदवार
आयुर्वेद अंग्रेजी और हिंदी 36,979 35,838
होम्योपैथी अंग्रेजी 10,992 10,643
सिद्ध अंग्रेजी और तमिल 766 734
यूनानी अंग्रेजी और उर्दू 2,745 2,649
- - 51,482 49,864

विज्ञापन

कितने अंकों के साथ किया टॉप?

पाठ्यक्रम आवेदन संख्या नाम लिंग श्रेणी अधिकतम अंक प्राप्त अंक परसेंटाइल
आयुर्वेद (केंद्रीय सूची) 264010042132 विनोद पुरुष ओबीसी-एनसीएल 480 390 99.9972097
होम्योपैथी 264010003768 अय्यामोलिया अक्षया महिला सामान्य 480 417 99.9906042
सिद्ध 264010029924 अन्नैमरी ए महिला ओबीसी-एनसीएल (केंद्रीय सूची) 480 319 99.8637602
यूनानी 264010002875 अब्दुल मोगनी पुरुष जनरल-ईडब्ल्यूएस 480 359 99.9622499

कैटेगरी के अनुसार उम्मीदवारों की संख्या

विषय जनरल ईडब्ल्यूएस ओबीसी-एनसीएल एससी एसटी कुल
आयुर्वेद 12,242 2,667 14,903 4,279 1,747 35,838
होम्योपैथी 3,456 768 4,458 1,523 438 10,643
सिद्ध 75 3 484 165 7 734
यूनानी 1,009 384 1,174 58 24 2,649
कुल 16,782 3,822 21,019 6,025 2,216 49,864

जेंडर के अनुसार उम्मीदवारों की संख्या

विषय पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल
आयुर्वेद 14,131 21,707 0 35,838
होम्योपैथी 3,236 7,407 0 10,643
सिद्ध 173 561 0 734
यूनानी 1,146 1,503 0 2,649
कुल 18,686 31,178 0 49,864

कितना रहा सभी विषयों का कट-ऑफ?

आयुर्वेद

कट-ऑफ परसेंटाइल कैटेगरी अधिकतम अंक न्यूनतम अंक क्वालिफाई उम्मीदवार
50वां परसेंटाइल यूआर/ईडब्ल्यूएस 390 115 17,789
40वां परसेंटाइल ओबीसी 114 97 1,475
40वां परसेंटाइल एससी 114 97 440
40वां परसेंटाइल एसटी 114 97 210
45वां परसेंटाइल यूआर/ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी 113 108 4
40वां परसेंटाइल ओबीसी-पीडब्ल्यूडी 105 105 1
40वां परसेंटाइल एससी-पीडब्ल्यूडी 98 98 1

होम्योपैथी

कट-ऑफ परसेंटाइल कैटेगरी अधिकतम अंक न्यूनतम अंक क्वालिफाई उम्मीदवार
50वां परसेंटाइल यूआर/ईडब्ल्यूएस 417 136 5,315
40वां परसेंटाइल ओबीसी 135 119 411
40वां परसेंटाइल एससी 135 119 161
40वां परसेंटाइल एसटी 135 119 43
45वां परसेंटाइल यूआर/ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी 134 134 1
40वां परसेंटाइल ओबीसी-पीडब्ल्यूडी 124 122 3

सिद्ध

कट-ऑफ परसेंटाइल कैटेगरी अधिकतम अंक न्यूनतम अंक क्वालिफाई उम्मीदवार
50वां परसेंटाइल यूआर/ईडब्ल्यूएस 319 135 366
40वां परसेंटाइल ओबीसी 134 118 49
40वां परसेंटाइल एससी 134 118 17
40वां परसेंटाइल एसटी - - -
45वां परसेंटाइल यूआर/ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी - - -
40वां परसेंटाइल ओबीसी-पीडब्ल्यूडी - - -

यूनानी  

कट-ऑफ परसेंटाइल कैटेगरी अधिकतम अंक न्यूनतम अंक क्वालिफाई उम्मीदवार
50वां परसेंटाइल यूआर/ईडब्ल्यूएस 359 151 1,309
40वां परसेंटाइल ओबीसी 150 131 111
40वां परसेंटाइल एससी 140 136 2
40वां परसेंटाइल एसटी 143 134 3
45वां परसेंटाइल यूआर/ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी - - -