Aug 12, 2026 04:39 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- Bonus share: पीएच कैपिटल लिमिटेड (PH Capital Ltd) ने निवेशकों को 1 पर 10 शेयर फ्री देने का फैसला किया है
- कंपनी के शेयर आज बुधवार को 52 वीक हाई पर पहुंच गए

Bonus Share: PH Capital Ltd ने बोनस शेयर का ऐलान किया है।
Bonus Share news: मल्टीबैगर स्टॉक पीएच कैपिटल लिमिटेड (PH Capital Ltd) ने निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 10 शेयर बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है। निवेशकों को मोटा रिटर्न देने वाला स्टॉक पहली बार बोनस शेयर देने जा रहा है। कंपनी की तरफ से इसका ऐलान कल यानी मंगलवार, 11 अगस्त को किया गया था। आज बुधवार को कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
पीएच कैपिटल लिमिटेड के शेयर बीएसई में 1050.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर ओपन हुआ था। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। मार्केट के क्लोजिंग के वक्त पर कंपनी के शेयर बीएसई में 1010 रुपये के स्तर पर थे। बता दें, पीएच कैपिटल लिमिटेड का 52 वीक लो लेवल 165.05 रुपये है।
मिलेंगे 10 शेयर फ्री
कंपनी ने 11 अगस्त को शेयर बाजारों को बताया था कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 10 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए भी रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया गया है। बता दें, कंपनी ने कल तिमाही नतीजों का ऐलान किया था।
शेयरों का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है
पिछले 3 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 38 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक 66 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 2026 में कंपनी ने पोजीशनल शेयरहोल्डर्स को 131 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, महज 1 साल में पीएच कैपिटल के शेयरों में 407 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।
दो साल में 416 प्रतिशत और 3 साल में 1149 प्रतिशत का रिटर्न यह मल्टीबैगर स्टॉक दिया है। 5 साल पहले शेयरों को खरीदकर अबतक होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को 1623 प्रतिशत का लाभ हो चुका है। वहीं, 10 साल में 4950 प्रतिशत का रिटर्न इन शेयरों से मिला है।
कंपनी ने 3 बार दिया है डिविडेंड
बीएएसई के डाटा के अनुसार आखिरी बार कंपनी के शेयर अप्रैल 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.25 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2023 में कंपनी ने 0.25 रुपये और 2024 में भी 0.25 रुपये का ही डिविडेंड दिया था।
जून तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 72.70 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 27.30 प्रतिशत है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
