नेपाल से फरीदाबाद लौट रहे परिवार की खाई में गिरी-कार: 5 घायल, 2 की हालत गंभीर; पुलिस-SSB ने रेस्क्यू कर निकाला - Faridabad News

Published on 17 अक्टू॰ 2026

फरीदाबाद3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
नेपाल से लौट रहा फरीदाबाद के परिवार की खाई में गिरी कार का दृश्य। - Dainik Bhaskar

नेपाल से लौट रहा फरीदाबाद के परिवार की खाई में गिरी कार का दृश्य।

नेपाल में अपने पैृतक गांव में नवरात्र की पूजा-अर्चना करने के बाद फरीदाबाद लौट रहा एक परिवार उत्तराखंड में सड़क हादसे का शिकार हो गया। चंपावत जिले में लोहाघाट-डूंगरालेटी मार्ग पर परिवार की स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (SSB) और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

शुक्रवार दोपहर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार, 16 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:35 बजे चंपावत जिले के डूंगरालेटी क्षेत्र में हुआ। परिवार हरियाणा नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर नेपाल से फरीदाबाद लौट रहा था। इसी दौरान लोहाघाट-डूंगरालेटी मार्ग पर कार चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय रिपोर्टों में खाई की गहराई करीब 100 से 200 मीटर बताई गई है।

घायलों को लोगों ने कार से निकाला।

घायलों को लोगों ने कार से निकाला।

कार में सवार पांच लोग घायल

हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल फरीदाबाद की तिरखा कॉलोनी, सेक्टर-3 के निवासी बताए गए हैं। घायलों की पहचान दशरथ सिंह (33), जगदीश सिंह (51), गौरव सिंह (28), सौरभ (26) और गुन्नू (16) के रूप में बताई गई है।

पुलिस-एसएसबी ने चलाया रेस्क्यू अभियान

कार के खाई में गिरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, एसएसबी और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम जगह होने के कारण बचाव अभियान चलाने में मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने भी बचाव दल की मदद की। इसके बाद सभी पांच घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से लोहाघाट के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

.

खबरें और भी हैं...

  • फरीदाबाद हाईवे पर दो हादसों में 7 गाड़ियां टकराईं: चलती कार में ड्राइवर चला रहा था फोन, अचानक लगाए ब्रेक; लगा जाम

    चलती कार में ड्राइवर चला रहा था फोन, अचानक लगाए ब्रेक; लगा जाम|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:32
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कचरे का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों से पुलिस की झड़प: फरीदाबाद में टेंट उखाड़ा; पार्षद समेत कई लोगों को किया डिटेन

    फरीदाबाद में टेंट उखाड़ा; पार्षद समेत कई लोगों को किया डिटेन|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:35
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या: फरीदाबाद में पत्नी ने गर्दन पर चाकू से वार किए; बाउंसर के साथ 3 साल से अफेयर

    फरीदाबाद में पत्नी ने गर्दन पर चाकू से वार किए; बाउंसर के साथ 3 साल से अफेयर|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:35
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद की प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग: बंद होने के कारण नहीं था कोई कर्मचारी, 2 दिन पहले 4 शोरूम जले

    0:31
    • कॉपी लिंक

    शेयर