राजस्थान में हाल ही में निकाय चुनाव संपन्न हुए. इस चुनाव निर्दलीय पार्षद भी बड़ी संख्या में जीते हैं, जिन पर अब राष्ट्रीय दलों की नजर है. अजमेर में RTC के पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौर ने दावा किया कि उन्हें निर्दलीय पार्षदों का समर्थन हासिल है और वे अजमेर नगर निगम में बोर्ड बनाने जा रहे हैं.
दरअसल, मेयर पद को लेकर राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं. दावा किया जा रहा है कि पांच निर्दलीय पार्षद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, जिससे कांग्रेस खेमे में पार्षदों की कुल संख्या 42 हो गई है. कांग्रेस के साथ आए निर्दलीय पार्षदों में कैलाश कोमल, अजहर, पप्पू कुरैशी की बेटी सूफिया, विनोद तंवर और घनश्याम वर्मा के नाम बताए जा रहे हैं.
वहीं, अब 42 सीटों के साथ, कांग्रेस मेयर पद के लिए मजबूत दावा कर रही है. चुनाव नतीजों के बाद, कांग्रेस के सभी पार्षद मंगलवार को शपथ लेने और अपने सर्टिफिकेट लेने के लिए कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे, वे एक एकजुट समूह के तौर पर वहां आए थे. पांचों पार्षदों ने शपथ लेने के बाद अपने सर्टिफिकेट लिए और वहां से चले गए.
कांग्रेस के बोर्ड बनाने की संभावना ज्यादा
14 सितंबर को चुनाव नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद ही सरगर्मी बढ़ गई थी, और कांग्रेस व बीजेपी दोनों ने ही अपने जीते हुए पार्षदों को सुरक्षित कैंपों में रखा था. अब ध्यान इस बात पर है कि कौन सी पार्टी बोर्ड बनाएगी. संकेत है कि निर्दलीय पार्षद के कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. ऐसे कांग्रेस के ही बोर्ड बनाने की संभावना है.
41 सीटों का आंकड़ा पार करना जरूरी
अजमेर में RTC के पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौर का कहना है कि चुनाव नतीजों में कांग्रेस ने 37 सीटें, बीजेपी ने 32 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 11 सीटें जीतीं हैं. चूंकि बोर्ड बनाने के लिए 41 सीटों का आंकड़ा पार करना जरूरी है, इसलिए जरूरी संख्या जुटाने की कोशिशें अभी चल रही हैं.

राजकुमार
राजकुमार राजस्थान के अजमेर से रिपोर्टर हैं. वो राजस्थान सरकार से पिछले 13 वर्षों से अधिस्वीकृत पत्रकार और पिछले 35 से अधिक वर्षों का प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में कार्य का अनुभव प्राप्त कर चुके हैं. वर्ष 1990 से वो पत्रिका सत्यकथा में अजमेर जिले की सत्य घटनाओं को कहानी के रूप में लिखते थे. इसके साथ ही अजमेर के दैनिक प्रगतिशील न्याय, दैनिक पंजाब केसरी और दैनिक भास्कर समाचार पत्र में काम कर चुके हैं. उन्होंने वर्ष 2003 में अजमेर के लोकल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल में कार्य किया और फिर नेशनल मीडिया में कार्य करने का मौका मिला, जो पिछले 18 वर्षों से निरंतर जारी है. टीवी9 भारतवर्ष में पिछले 5 वर्षों से कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें समय-समय पर जिला प्रशासन और अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया गया है.
Read More