Golmaal 5 Release Date: रोहित शेट्टी ने अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली किस्त गोलमाल 5 की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.
Golmaal 5 Release Date: रोहित शेट्टी ने अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली किस्त गोलमाल 5 की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/19/golmaal-5-1-2026-09-19-13-29-29.png)
Golmaal 5 Release Date: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर और रियलिटी शो होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की गोलमाल फ्रेंचाइजी उनकी करियर की सबसे बेहतरीन फ्रेंचाइजी मानी जाती है. इसके तहत अब तक चार फिल्में आ चुकी हैं. जो हर बार लोगों को हंसाती है और एंटरटेन करती हैं. गोलमाल 4 साल 2017 में आई थी. जब से फैंस इसकी अलगी किस्त यानी गोलमाल 5 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. गोलमाल 5 में इस बार अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं, ऐसे में इस फ्रेंचाइजी को पसंद करने वाले पहले से ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. रोहित शेट्टी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर गोलमाल 5 की रिलीज डेट अनाउंस की है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी या अगले साल.
कब रिलीज होगी गोलमाल 5
रोहित शेट्टी की कॉमेडी से भरी इस फ्रेंचाइजी की 5वीं इंस्टॉलमेंट एक बार फिर मस्ती, हंसी-मजाक और धमाल सब कुछ एक साथ लेकर आ रही है. रोहित शेट्टी ने शनिवार को 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है. फिल्म के डायरेक्टर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर 'गोलमाल 5' का ऑफिशियल पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज डेट अनाउंस की. आपको बता दें कि 'गोलमाल 5' (Golmaal 5) 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस खुशखबरी के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश हैं क्योंकि कई दिनों फैंस इसकी रिलीज डेट जानने के लिए बेसब्र थे. ऐसे में इसकी रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस अक्षय कुमार को भी फिल्म में देखने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.
पोस्टर में अक्षय कुमार नहीं आए नजर
गोलमाल 5 की रिलीज डेट अनाउंस के साथ जो पोस्टर शेयर किया गया है. उसमें अक्षय कुमार नजर नहीं आए. पोस्टर में देखा जा सकता है कि अजय देवगन बाइक चलाते दिख रहे हैं. पीछे शहर नजर आ रहा है. बाइक पर आगे अजय देवगन, फिर अरशद वारसी, श्रेयस तलपडे, तुषार कपूर, कुनाल खेमू और फिर शरमन जोशी बैठ दिख रहे हैं. हालांकि, फैंस को सबसे ज्यादा हैरान यह बात कर रही है कि इस फिल्म के पोस्टर में अक्षय कुमार नहीं नजर आ रहे हैं, वैसे अगर आप अजय देवगन की बाइक के नंबर प्लेट को देखेंगे तो उस पर TN लिखा हुआ है, यानी फिल्म की कहानी तमिलनाडु के बैकड्राप पर बेस्ड हो सकती है.
2006 में आया था गोलमाल का पहला पार्ट
बताते चलें कि रोहित शेट्टी ने साल 2006 में नीरज वोरा की लिखी कहानी फिल्म गोलमाल का पहला पार्ट बनाया था. उस समय मेकर्स से लेकर इस फ्रेंचाइजी को पसंद करने वालों तक किसी ने भी नहीं सोचा था कि आने वाले समय में ये सुपरहिट फ्रेंचाइजी में शामिल हो जाएगी. आज अंधे, गूंगे बहरे बन ऑडियंस को हंसाने वाली ये फिल्म कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म बन गई है. इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर और शरमन जोशी लीड रोल में थे.जब यह फिल्म कामयाब साबित हुई तो रोहित शेट्टी ने इसका दूसरा पार्ट गोलमाल रिटर्न बनाई जो साल 2008 में आई थी और करीना कपूर इसके साथ जुड़ी थीं. इसके बाद फिर गोलमाल 3-4 भी आई. इन फिल्मों को भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिला. अब इसके साथ ही गोलमाल 5 भी अगले साल आने वाली है.
ये भी पढ़ें: 'अपने पति की इज्जत की धज्जियां...', माही विज ने मैरी कॉम को लेकर कही बड़ी बात, दिग्गज मुक्केबाज के निकले आंसू
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें