दरभंगा स्नातक एमएलसी चुनाव- सर्वेश 5 अक्टूबर को भरेंगे नामांकन: समस्तीपुर में NDA की बैठक; कैंडिडेट ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार का किया वादा - Samastipur News

Published on 3 अक्टू॰ 2026

दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर समस्तीपुर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। शनिवार को दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के घोषित उम्मीदवार सर्वेश कुमार समस्तीपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एनडीए के घटक दलों के कार्यकर

.

बैठक में सर्वेश कुमार ने एनडीए कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता मतदाताओं से संपर्क करें और एनडीए सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि बिहार और देश में भाजपा के नेतृत्व में सरकार चल रही है और विकास के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

कार्यक्रम को संबोधित करते में एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी।

कार्यक्रम को संबोधित करते में एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार का वादा

सर्वेश कुमार ने बैठक के दौरान अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय से लेकर हाई स्कूल तक शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा के बजट में बढ़ोतरी कर रही है।

उन्होंने कहा कि वह पहले प्रशासनिक सेवा में रहे हैं और अब राजनीतिक क्षेत्र में हैं। प्रशासनिक सेवा और राजनीति दोनों के अनुभव का इस्तेमाल करते हुए वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए काम करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने कई योजनाएं तैयार की हैं।

पिछले चुनाव में निर्दलीय जीते थे

सर्वेश कुमार ने कहा कि पिछले चुनाव में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।

उन्होंने एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं से अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं से संपर्क करने की अपील की।

चुनाव प्रभारी बोले- हर मतदाता तक पहुंचने का प्रयास

समस्तीपुर के चुनाव प्रभारी एवं एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी ने कहा कि चुनाव में पार्टी की जीत के लिए मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में मतदाता सीमित और चयनित होते हैं। ऐसे में प्रयास है कि प्रत्येक मतदाता तक उम्मीदवार की पहुंच हो और वे अपनी बात रख सकें।

बैठक में शामिल कार्यकर्ता।

बैठक में शामिल कार्यकर्ता।

बैठक में भाजपा दक्षिणी क्षेत्र के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, भाजपा महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, रोसड़ा के भाजपा विधायक वीरेंद्र कुमार, मोहिउद्दीननगर के विधायक राजेश कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह समेत बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।