विवेक ओबेरॉय ने निभाया अपना वादा, 'रामायण' से मिली पूरी फीस की दान, कैंसर से जूझ रहे 50 बच्चों की मदद

Published on 23 सित॰ 2026

विवेक ओबेरॉय ने निभाया अपना वादा, ‘रामायण’ से मिली पूरी फीस की दान, कैंसर से जूझ रहे 50 बच्चों की मदद

विवेक ओबेरॉय ने पूरा किया वादा

Vivek Oberoi: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लोगों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. इस बड़ी फिल्म में कई दिग्गज एक्टर्स नजर आने वाले हैं. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा विवेक ओबेरॉय के एक नेक कदम की हो रही है. फिल्म के ट्रेलर में विवेक ओबेरॉय के लुक ने सभी का ध्यान खींचा है. वो पिक्चर में विद्युत जीवा (विद्युत्जिह्व) का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. भले ही फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम बहुत बड़ा न हो और उनका रोल कुछ महत्वपूर्ण मिनटों का ही है, लेकिन उनकी दमदार मौजूदगी कहानी में बड़ा असर डालती है. खैर, इन सबके बीच विवेक ओबेरॉय ने फिल्म साइन करने के दौरान एक बड़ा वादा किया था. उन्होंने कहा था कि इस फिल्म से मिलने वाली अपनी पूरी फीस खुद के लिए नहीं रखेंगे, बल्कि इसे समाज सेवा में लगाएंगे. अब वो वादा पूरा कर दिया है.

विवेक ओबेरॉय ने फिल्म ‘रामायण‘ से मिली अपनी पूरी फीस कैंसर से जूझ रहे जरूरतमंद बच्चों के इलाज के लिए दान कर दी है. दरअसल ‘कैंसर रोज डे’ के मौके पर एक्टर ने पिछले साल किया अपना एक वादा पूरा किया. साथ ही कैंसर से जंग लड़ रहे 50 बच्चों के इलाज की जिम्मेदारी ली है. अक्टूबर 2025 में विवेक ने बताया था कि उन्होंने नितेश तिवारी फिल्म ‘रामायण’ के लिए अपनी फीस न लेने का फैसला किया है.

विवेक ओबेरॉय ने पूरा किया अपना वादा

दरअसल उस वक्त हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए विवेक ओबेरॉय ने कहा था-”मैंने नमित मल्होत्रा से कहा कि मुझे इसके लिए एक पैसा भी नहीं चाहिए. मैं इसे एक ऐसे काम के लिए दान करना चाहता हूं. जिसमें मेरा विश्वास है, कैंसर से जूझ रहे बच्चे.” वहीं, जब एक्टर से पूछा गया कि आखिर क्यों वो इस पिक्चर का हिस्सा बनना चाहते थे. तो वो बताते हैं कि- ”मैंने उनसे कहा कि मैं आपका समर्थन करना चाहता हूं क्योंकि मुझे आपका काम बहुत पसंद है. और मुझे लगता है कि यह इंडियन सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर ज़बरदस्त तरीके से ले जाएगा.” अब इस फिल्म के जरिए वो कई बच्चों की मदद करने में कामयाबी हासिल कर पाए हैं.

लगभग एक साल बाद विवेक ओबेरॉय ने अब उस वादे को पूरा किया है. ‘कैंसर रोज डे’ और अपने 50वें जन्मदिन के खास मौके पर एक्टर ने कैंसर से जूझ रहे 50 बच्चों के इलाज की जिम्मेदारी ली. बताते चलें कि विवेक ओबेरॉय पिछले 20 सालों से भी ज्यादा समय से कैंसर पीड़ितों और सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं. वहीं, अब कैंसर रोज डे पर उठाए गए उनके इस कदम की चारों तरफ तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्मी सितारे उनके इस नेक काम की सराहना कर रहे हैं. और उन्हें रीयल लाइफ हीरो बता रहे हैं.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button