जयपुर- बारिश में तिरंगा लहराते निकले सीएम और जेपी नड्‌डा: नड्‌डा बोले- एक्ट में संशोधन करके वंदे मातरम को सम्मान दिलाया - Jaipur News

Published on 9 अग॰ 2026

जयपुर- बारिश में तिरंगा लहराते निकले सीएम और जेपी नड्‌डा:नड्‌डा बोले- एक्ट में संशोधन करके वंदे मातरम को सम्मान दिलाया

जयपुर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आज तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जयपुर में अल्बर्ट हॉल से बारिश के बीच राज्यस्तरीय तिरंगा यात्रा रवाना हुई। सीएम भजनलाल शर्मा और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा भी बारिश में हाथ में तिरंगा लेकर चले।

यात्रा रामनिवास बाग चौराहा, सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पर समाप्त हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। समापन पर बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर डांस किया।

नड्डा ने कहा- हाल ही में राज्यसभा में 'प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर (संशोधन) एक्ट, 2026' पारित किया गया है। 55 साल पहले 'द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट' लाया गया था। इसमें हमारे राष्ट्रीय प्रतीकों जैसे संविधान, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को दंडनीय अपराध घोषित किया गया था।

उस समय कानून में राष्ट्रगान, संविधान और राष्ट्रीय ध्वज को तो जोड़ा गया, लेकिन 'वंदे मातरम' (राष्ट्रगीत) को छोड़ दिया गया। मैं आज पूछना चाहता हूं कि क्या इसे उस समय की भूल माना जाए, या फिर तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति कहा जाए? अब इस नए संशोधन कानून के बाद देश में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, संविधान और राष्ट्रीय ध्वज... इनमें से किसी का भी अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

सीएम भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा बारिश के बीच हाथ में तिरंगा लेकर चले।

सीएम भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा बारिश के बीच हाथ में तिरंगा लेकर चले।

सीएम बोले- पहली बार जो तिरंगा फहराया, वो दौसा में बना था

सीएम ने तिरंगे का राजस्थान से ऐतिहासिक संबंध बताते हुए कहा- इस तिरंगे का राजस्थान की वीर धरा से बहुत गहरा नाता है। 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी पर जो तिरंगा पहली बार फहराया गया था, वह राजस्थान के दौसा (जो पहले जयपुर का ही हिस्सा था) से बनकर गया था।

तिरंगा यात्रा में बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी शामिल हुए।

इधर, राजसमंद के आमेट में स्कूल के बच्चों ने करीब 500 मीटर लंबे ध्वज के साथ तिरंगा रैली निकाली।

तिरंगा यात्रा से जुड़ी PHOTOS…

बड़ी चौपड़ पर तिरंगा यात्रा के समापन पर बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर डांस किया। इस दौरान हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य भी उत्साह बढ़ाते नजर आए।

बड़ी चौपड़ पर तिरंगा यात्रा के समापन पर बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर डांस किया। इस दौरान हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य भी उत्साह बढ़ाते नजर आए।

यात्रा के दौरान सड़क किनारे एक बच्ची हाथ में तिरंगा लेकर खड़ी थी। सीएम ने उसे अपने पास बुलाकर यात्रा में शामिल किया।

यात्रा के दौरान सड़क किनारे एक बच्ची हाथ में तिरंगा लेकर खड़ी थी। सीएम ने उसे अपने पास बुलाकर यात्रा में शामिल किया।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वे हाथों में तिरंगा लहराते चल रहे थे।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वे हाथों में तिरंगा लहराते चल रहे थे।

तिरंगा यात्रा के दौरान कच्छी घोड़ी डांस करता फोक आर्टिस्ट।

तिरंगा यात्रा के दौरान कच्छी घोड़ी डांस करता फोक आर्टिस्ट।

अल्बर्ट हॉल पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे सीएम भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा और अन्य।

अल्बर्ट हॉल पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे सीएम भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा और अन्य।

जयपुर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोग।

जयपुर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोग।

जयपुर में अल्बर्ट हॉल के सामने पुलिस के बैंड ने किया परफॉर्म।

जयपुर में अल्बर्ट हॉल के सामने पुलिस के बैंड ने किया परफॉर्म।

तस्वीर राजसमंद के आमेट की है। यहां 1100 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 500 मीटर लंबे तिरंगा के साथ यात्रा निकाली।

तस्वीर राजसमंद के आमेट की है। यहां 1100 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 500 मीटर लंबे तिरंगा के साथ यात्रा निकाली।

तिरंगा यात्रा की पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए...

.

अपडेट्स

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर किया डांस

तिरंगा यात्रा रामनिवास बाग चौराहा और सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंची, जहां इसका भव्य समापन हुआ।

इस यात्रा में स्कूली बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। समापन के दौरान बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर डांस भी किया।

इस दौरान हवामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बालमुकुंद आचार्य भी बच्चों के साथ झूमते हुए नजर आए। विधायक गोपाल शर्मा और भाजपा महामंत्री मिथिलेश गौतम भी तिरंगा फहराते हुए लोगों का जोश बढ़ाते रहे।

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नड्‌डा बोले- वंदे मातरम को सम्मान दिलाया

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- मैं यहां कोई राजनीतिक बात करने नहीं आया हूं, लेकिन एक बेहद जरूरी विषय पर देश का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। हाल ही में राज्यसभा में 'प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर (संशोधन) एक्ट, 2026' (राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण संशोधन अधिनियम) पारित किया गया है। इससे पहले 55 साल पहले 'द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट' लाया गया था, जिसमें हमारे राष्ट्रीय प्रतीकों जैसे संविधान, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को दंडनीय अपराध घोषित किया गया था।

जेपी नड्डा ने आगे कहा- उस समय कानून में राष्ट्रगान, संविधान और राष्ट्रीय ध्वज को तो जोड़ा गया, लेकिन हमारे 'वंदे मातरम' (राष्ट्रगीत) को छोड़ दिया गया। मैं आज पूछना चाहता हूं कि क्या इसे उस समय की भूल माना जाए, या फिर तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति कहा जाए? कारण जो भी रहा हो, लेकिन आज हम गर्व से कह सकते हैं कि साल 2026 में पारित हुए इस नए संशोधन कानून के बाद अब देश में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, संविधान और राष्ट्रीय ध्वज... इनमें से किसी का भी अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीएम ने बच्ची को बुलाकर यात्रा में शामिल किया

यात्रा के दौरान अपनी मां के साथ सड़क किनारे हाथ में तिरंगा लेकर खड़ी एक छोटी बच्ची को सीएम ने अपने पास बुलाकर यात्रा में शामिल किया।

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कलाकार कर रहे राजस्थानी फोक डांस

जयपुर में हो रही बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं।

यात्रा के दौरान लोग राजस्थानी लोक नृत्य (डांस) करते हुए पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

05:49 AM9 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बारिश के बीच तिरंगा लेकर निकले सीएम और केंद्रीय मंत्री

जयपुर में रिमझिम बारिश के बीच तिरंगा यात्रा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यस्तरीय तिरंगा यात्रा को रवाना किया।

जयपुर में हो रही बारिश के बीच सीएम भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा तिरंगा यात्रा में पैदल चल रहे हैं। यात्रा रामनिवास बाग चौराहा, सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंचेगी।

05:46 AM9 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

नड्‌डा बोले-अभी तक गुलामी की मानसिकता के साथ आगे बढ़ रहे थे

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- यह तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं है, बल्कि यह हमारी गहरी भावनाओं से जुड़ी हुई है। यह यात्रा देश के 140 करोड़ देशवासियों को एक नई दिशा और दृष्टि देने वाली है।

उन्होंने गुलामी की मानसिकता पर प्रहार करते हुए कहा कि हम अभी तक गुलामी की निशानियों के साथ आगे बढ़ रहे थे, लेकिन अब हमने इन्हें बदलने का काम किया है। बड़ी मुश्किल से हम देश को आगे लेकर आए हैं, अब इसके सम्मान को हमें हर हाल में बनाए रखना है।

05:34 AM9 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

सीएम बोले- पहली बार जो तिरंगा फहराया, वह दौसा से बनकर गया था

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'अमृत महोत्सव' के तहत शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा आज देश के जन-जन की यात्रा बन चुकी है। हम सभी जल्द ही देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं।

जब भी हमारे हाथ में तिरंगा होता है, तो हमारा स्वाभिमान और अधिक बढ़ जाता है। यह हमारे देश का गौरव बढ़ाने का काम करता है। तिरंगा हमारी अनेकता में एकता और विविधता का सबसे बड़ा प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने तिरंगे का राजस्थान से ऐतिहासिक संबंध बताते हुए कहा- इस तिरंगे का राजस्थान की वीर धरा से बहुत गहरा नाता है। 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी पर जो तिरंगा पहली बार फहराया गया था, वह राजस्थान के दौसा (जो पहले जयपुर का ही हिस्सा था) से बनकर गया था।

अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम पांचवीं, सातवीं या आठवीं कक्षा में पढ़ते थे, तब गलियों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकालते थे और हमारे कंठ से एक ही आवाज निकलती थी- 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा'। आज फिर से निकाली जा रही यह तिरंगा रैली हमारे युवाओं में राष्ट्रभक्ति के उसी भाव को मजबूत कर रही है।

सीएम ने आगे कहा- तिरंगा केवल हमारे घरों की छतों पर ही नहीं, बल्कि हमारे दिलों में भी धड़कना चाहिए। हमारे मन में राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र सेवा और 'विकसित भारत' के निर्माण के प्रति कर्तव्य की भावना होनी चाहिए, क्योंकि तिरंगा हमें हमारे गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र चेतना की याद दिलाता है।

मुख्यमंत्री ने सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' के मूलमंत्र के आधार पर ही राजस्थान की सरकार चल रही है और प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।

05:12 AM9 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

जयपुर में पुलिस बैंड का आकर्षण

तिरंगा यात्रा के दौरान जयपुर में पुलिस बैंड का खास आकर्षण देखने को मिलेगा।

05:09 AM9 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

सीएम और केंद्रीय मंत्री भी पहुंचे

तिरंगा रैली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंच गए हैं। कुछ देर में जेपी नड्डा तिरंगा रैली को रवाना करेंगे।

05:03 AM9 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

राजसमंद में बच्चों ने आधा किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली

राजसमंद के आमेट में हर घर तिरंगा अभियान के दौरान बच्चों ने आधा किलोमीटर लंबे ध्वज के साथ तिरंगा रैली निकाली। यात्रा पीएम श्री स्कूल से शुरू हुई, जो बस स्टैंड पर समाप्त हुई। यात्रा में 1100 से ज्यादा बच्चे शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आजादी के महापर्व पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और गौरव प्रकट करने का आह्वान किया।

04:40 AM9 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

भारी पुलिस बल भी तैनात

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

04:40 AM9 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

वाहनों पर तिरंगा लेकर पहुंचे युवा

इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा वाहनों पर तिरंगा लेकर पहुंच रहे हैं। जो हाथों में तिरंगा थामे और वाहनों पर सवार होकर पहुंच रहे हैं।

खास बात यह है कि इस यात्रा में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी भागीदारी निभा रही हैं।

जयपुर में इन रास्तों पर जानें से बचें…

--- यह खबर भी पढ़िए… जयपुर में ट्रैफिक में बड़ा बदलाव:अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक निकलेगी यात्रा, जानें कौन से रूट रहेंगे बंद

राजधानी जयपुर में रविवार सुबह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल के सामने से शुरू होकर रामनिवास बाग चौराहा, सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंचेगी, जहां सभा आयोजित होगी। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं...

  • LIVE

    जयपुर और कोटपूतली-बहरोड़ में सड़कें डूबीं, 3 घंटे तक बारिश: 2 दिन भारी बरसात का अलर्ट, 6 डिग्री तक गिरा पारा; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

    2 दिन भारी बरसात का अलर्ट, 6 डिग्री तक गिरा पारा; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:20
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • राजस्थान से चल रहा साइबर ठगी का 'बैंकिंग' नेटवर्क: दौसा की एक ही ब्रांच में खुले 361 संदिग्ध खाते, बैंककर्मियों की मिलीभगत की आशंका

    दौसा की एक ही ब्रांच में खुले 361 संदिग्ध खाते, बैंककर्मियों की मिलीभगत की आशंका|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar0:52
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बात खरी है

    नरेश मीणा को क्यों याद आए 'कंवरलाल'?: अशोक गहलोत जी का 'जादुई थैला'; बारिश हो या चुनाव, 'सांप-अजगर' निकलेंगे

    अशोक गहलोत जी का 'जादुई थैला'; बारिश हो या चुनाव, 'सांप-अजगर' निकलेंगे|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar1:17
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 2-बाइक भिड़ीं, सड़क पर गिरे 4-युवकों को टैंकर ने कुचला: 3 की मौत, 1 गंभीर घायल, सड़क पर बिखर गए शव; ड्राइवर को पकड़ा

    0:23
    • कॉपी लिंक

    शेयर