रायपुर की बड़ी गणपति मूर्तियों का महादेव घाट में विसर्जन: कुंड में अब तक 5500 से अधिक प्रतिमाएं विसर्जित, जलभराव के बीच बप्पा की विदाई - Raipur News

Published on 27 सित॰ 2026

रायपुर11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
शहर की बड़ी मूर्तियां महादेव घाट पहुंच रही है। - Dainik Bhaskar

शहर की बड़ी मूर्तियां महादेव घाट पहुंच रही है।

रायपुर के महादेव घाट स्थित विसर्जन कुंड स्थल पर जलभराव के बाद रविवार को गणेश मूर्ति विसर्जन जारी है। शहर की आज बड़ी मूर्तियां महादेव घाट पहुंच रही है। अफसरों ने स्थिति सामान्य होते तक सहयोग करने की अपील की है।

दरअसल, शनिवार को बारिश और खारुन नदी बढ़े हुए जलस्तर के बीच भी श्रद्धालु उत्साह और आस्था के साथ महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड पहुंचे। नगर निगम रायपुर की ओर से बनाए गए विसर्जन कुंड में रात तक भगवान गणेश की 5500 से ज्यादा मूर्तियों का भक्त विसर्जन कर चुके हैं।

देखिए तस्वीरें…

क्रेन और स्लाइडर के माध्यम से कुंड में गणपति विसर्जन।

क्रेन और स्लाइडर के माध्यम से कुंड में गणपति विसर्जन।

विसर्जन से पहले गणेश भगवान की आरती करते हुए श्रद्धालु।

विसर्जन से पहले गणेश भगवान की आरती करते हुए श्रद्धालु।

हनुमान भगवान के गोद में गणपति की प्रतिमा का विसर्जन। इस दौरान समिति के लोग जयकारे लगाते नजर आए।

हनुमान भगवान के गोद में गणपति की प्रतिमा का विसर्जन। इस दौरान समिति के लोग जयकारे लगाते नजर आए।

‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा घाट

महादेवघाट के पास जोन क्रमांक 8 क्षेत्र में बनाए गए विसर्जन कुंड में सुबह से ही प्रतिमाएं लेकर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर में जलभराव के बावजूद भक्तों के उत्साह में कमी नहीं आई।

श्रद्धालुओं ने पहले प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की। इसके बाद विधि-विधान से गणपति बप्पा को विदाई दी। विसर्जन के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे भी गूंजते रहे।

नदी में जलस्तर लगातार बढ़ने से पुलिस प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया।

नदी में जलस्तर लगातार बढ़ने से पुलिस प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया।

विसर्जन कुंड में शहर से गणेश प्रतिमा पहुंच रही हैं।

विसर्जन कुंड में शहर से गणेश प्रतिमा पहुंच रही हैं।

बारिश के बीच भी जारी रहा विसर्जन

नगर निगम ने प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए महादेवघाट के पास विशेष कुंड तैयार किया है। यहां श्रद्धालुओं को सीधे नदी में प्रतिमा विसर्जित करने के बजाय निर्धारित कुंड में विसर्जन की सुविधा दी जा रही है। छोटी और बड़ी प्रतिमाओं के अनुसार निगम की टीम व्यवस्था संभाल रही है। बारिश के बीच भी विसर्जन की प्रक्रिया लगातार चलती रही।

गणेश विसर्जन में जोन अधिकारी मॉनिटरिंग करते दिखे।

गणेश विसर्जन में जोन अधिकारी मॉनिटरिंग करते दिखे।

निगम अधिकारी मौके पर कर रहे निगरानी

महापौर मीनल चौबे और निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर विसर्जन कुंड की व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। टीम श्रद्धालुओं की आवाजाही और प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था पर नजर रख रही है। श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने के साथ ही विसर्जन की प्रक्रिया भी लगातार जारी है।

.