जयपुर नगर निगम में बीजेपी-कांग्रेस से 6 जेन-जी जीते: 21 साल की पलक और फाईस सबसे कम उम्र के पार्षद बने - Jaipur News

Published on 15 सित॰ 2026

जयपुर नगर निगम चुनाव के 150 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के कुल 18 जेन-जी प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से कांग्रेस के 4 और बीजेपी के 2 जेन-जी ने जीत दर्ज की है। भाजपा के 6 और कांग्रेस के 12 प्रत्याशी मैदान में थे। यानी जयपुर नगर निगम के कुल 150 वार्डों में 4% जेन जी पार्षद होंगे।

खास बात यह रही कि कांग्रेस ने भाजपा की तुलना में दोगुने Gen-Z प्रत्याशियों को टिकट दिया था। जीतने में 4 प्रत्याशी सफल रहे, जबकि भाजपा के 6 में से 2 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

इसमें सबसे कम उम्र के जेन जी उम्मीदवार वार्ड-71 से कांग्रेस के फाईस हसन (21) हैं। फाईस ने 39 साल के निर्दलीय कैंडिडेट मोहम्मद सलीम को हराया है। वार्ड-10 से बीजेपी की पलक यादव भी 21 साल की है। पलक ने 39 साल की कांग्रेस प्रत्याशी वंदना जाखड़ को हराया है।

जेन-जी विजेताओं में वार्ड-115 से भाजपा के सूरज गोडीवाल की जीत सबसे दिलचस्प मुकाबलों में रही। सूरज गोडीवाल 29 साल के है , उन्होंने खुद से 38 साल बड़े कांग्रेस के सुरेश बिवाल को 1063 वोटों के अंतर से हराया। 67 साल के सुरेश बिवाल सबसे उमरदराज कैंडिडेट में है।

देखें जीतने वाले जेन-जी की प्रोफाइल.

वार्डजीतेहारेवोट का अंतर
1मोहनलाल कुमावत, निर्दलीयमंयक शर्मा, निर्दलीय572
2मणिराज सिंह, कांग्रेसहनुमान प्रसाद सैनी, बीजेपी415
3भवानी शंकर शर्मा, बीजेपीहरिशंकर बोहरा, निर्दलीय1148
4पिंकी देवी शर्मा, बीजेपीललिता सैनी, निर्दलीय4613
5देवेंद्र सिंह निठारवाल, निर्दलीयनरेन्द्र सिंह शेखावत, बीजेपी810
6स्नेहलता साबू, बीजेपीमधु बाला शर्मा, कांग्रेस1426
7पूनम शर्मा, कांग्रेसपूजा,बीजेपी671
8मंजू शर्मा, निर्दलीयसुमन अग्रवाल, बीजेपी1282
9री-पोलिंग--
10पलक यादव, बीजेपीवंदना, कांग्रेस925
11शैलेन्द्र शर्मा, बीजेपीप्रेम सिंह, कांग्रेस446
12राजेन्द्र सैनी, बीजेपीपंकज कुमार सैनी, कांग्रेस1140
13रणवीर सिंह, निर्दलीयधनराज सैनी, कांग्रेस233
14दिग्विजय सिंह, बीजेपीहाकिम सिंह, कांग्रेस266
15विक्रम सिंह, बीजेपीबद्री नारायण कुमावत,कांग्रेस538
16महेश कुमार संघी, बीजेपीराजेश अत्री, कांग्रेस2457
17सुमेर सिंह जोधा, बीजेपीभूपेन्द्र सिंह, कांग्रेस552
18री-पोलिंग--
19मो. फारूख,कांग्रेसशाहनवाज, बीजेपी463
20डॉ.उदिता सिंह चौहान, बीजेपीमोनिका सैनी, कांग्रेस26
21राकेश लाटा, कांग्रेसअजय सिंह चौहान, बीजेपी127
22वीरेंद्र सिंह, बीजेपीकरणवीर सिंह शेखावत, कांग्रेस392
23विकास बारेठ, बीजेपीअम्बादान सिंह, निर्दलीय186
24आनंद खेड़ी,बीजेपीविनोद, निर्दलीय118
25री-पोलिंग--
26सुशीला, निर्दलीयअनिता देवी, कांग्रेस357
27शंकर लाल यादव, बीजेपीसुरेश चोपड़ा,आरएलपी219
28रविंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेसशक्ति सिंह मानपुरा,बीजेपी197
29विक्रम सिंह शेखावत , निर्दलीयमहादेव प्रसाद शर्मा, बीजेपी776
30युवराज राठौड़, बीजेपीरविन बुडानिया,कांग्रेस622
31विजय अग्रवाल ,बीजेपीजय कुमार जैन,कांग्रेस931
32सीमा शर्मा, कांग्रेसश्वेता सिरोलिया, बीजेपी859
33सीमा यादव, बीजेपीप्रियंका यादव,कांग्रेस649
34री-पोलिंग--
35अमरचंद कुमार , निर्दलीयअनिल माथुर, कांग्रेस1461
36गजेंद्र सिंह शेखावत, बीजेपीरतन चौपड़ा, कांग्रेस2269
37देवीलाल कसौटिया, कांग्रेसकमल किशोर काला,बीजेपी3092
38गणेश नारायण जाट, बीजेपीरामसिंह,कांग्रेस2304
39अजय सैनी, कांग्रेसभंवर लाल लील, बीजेपी547
40नीरज कुमार गर्ग, बीजेपीमनीष कुमार शर्मा,कांग्रेस1560
41दया सिंह, बीजेपीपंकज वर्मा,कांग्रेस2553
42अशोक रावतानी, बीजेपी
चंद्रवीर सिंह, कांग्रेस2531
43शैलेन्द्र भार्गव, बीजेपीआशीष शर्मा, कांग्रेस262
44नवीन भंडारी, बीजेपीविनय प्रताप, कांग्रेस2046
45सुभाष नौनिवाल, कांग्रेसजसवंत बैरवा,बीजेपी112
46शिवकांता पांडे, बीजेपीसपना, निर्दलीय1761
47दीपा नाथावत, बीजेपीदामोदर मीना, कांग्रेस206
48सिद्धार्थ तोंदवाल, बीजेपीहरीओम स्वर्णकार,निर्दलीय3313
49धर्मसिंह सिंघानिया, कांग्रेसमुकेश शर्मा (काका), बीजेपी482
50प्रहलाद चावला, बीजेपीनिर्मला बैरवा, कांग्रेस717
51मनमोहन गुर्जर, कांग्रेसमहेंद्र छीपा, बीजेपी1686
52हनुमान सैनी, कांग्रेसपूरनमल सैनी, बीजेपी63
53सतीश कुमार, बीजेपीराजीव चौधरी, कांग्रेस469
54कमल किशोर शर्मा, बीजेपीप्रियंका वेद, कांग्रेस1660
55रिंकूम उमरवाल, बीजेपीसंजय कुमार बैरवा, कांग्रेस1258
56शारदा चौधरी, कांग्रेसरेखा सैनी, बीजेपी348
57गिर्राज शर्मा , बीजेपीअमित सैनी, कांग्रेस1569
58सरोज वर्मा, बीजेपीरामप्यारी, कांग्रेस2520
59दुर्गा देवी, कांग्रेसबबली वर्मा, बीजेपी528
60रामफूल मीणा, कांग्रेसगिर्राज मीणा, बीजेपी3672
61सुरेश मीणा, कांग्रेसरामलाल मीणा, बीजेपी439
62रामावतार शर्मा, बीजेपीहजारी, कांग्रेस1080
63प्रभुलाल बैरवा, कांग्रेसअजय टेपन, बीजेपी1251
64सुरेश मीणा, बीजेपीकैलाश मीणा, कांग्रेस2282
65मुकेश कुमार, कांग्रेसमुकेश कुमार राणा, बीजेपी1491
66नारायण लाल निनावत, बीजेपीमहेश चंद कराडिया, कांग्रेस143
67अरुण शर्मा, बीजेपीयोगिता शर्मा कांग्रेस916
68मौसमी मीणा, बीजेपीअमित सैनी, कांग्रेस663
69बीना देवी, कांग्रेसपूनम सोयल, बीजेपी2629
70सुशीला, बीजेपीउर्मिला कौर, कांग्रेस1971
71फाईस हसन,कांग्रेसमोहम्मद सलीम,निर्दलीय170
72सुमन, कांग्रेसरचना कोलोसिया, निर्दलीय2364
73जयश्री अग्रवाल, बीजेपीउषा वाधवा, निर्दलीय202
74रामपाल जैन,बीजेपीबाबूलाल चौधरी, निर्दलीय1495
75पूजा सम्मुखानी, बीजेपीराजुला सिंह, निर्दलीय609
76पुनीत कर्णावत, बीजेपीप्रदीप जैन, कांग्रेस2247
77प्रेम कुमार, बीजेपीकिरण , कांग्रेस484
78श्याम सुंदर शर्मा, बीजेपीअभिषेक सैनी , कांग्रेस2383
79प्रवीण कुमार, कांग्रेसअनिल गोठवाल, बीजेपी136
80रेणु चौधरी, निर्दलीयदलजीत कौर, बीजेपी866
81ब्रह्म कुमार, बीजेपीराहुल तंवर, कांग्रेस1549
82महेश चंद यादव, कांग्रेसममता यादव, बीजेपी356
83चंद्रप्रकाश कुमावत, कांग्रेसनटवर लाल कुमावत, बीजेपी174
84भरत कुमार, कांग्रेसहेमराज, बीजेपी274
85प्रेमचंद, बीजेपीमहेंद्रपाल सिंह,कांग्रेस904
86तारा बेनिवाल, कांग्रेसऊषा टाटीवाल, बीजेपी569
87प्रतिभा शर्मा, बीजेपीअर्चना शर्मा, कांग्रेस459
88शशि कुमारी मिश्र, बीजेपीश्रुति शर्मा, कांग्रेस527
89भवानी सिंह राजावत, बीजेपीप्रकाश शर्मा , कांग्रेस669
90सरोज कंवर, बीजेपीममता , कांग्रेस2208
91सीताराम मेहरा, कांग्रेसविनोद यादव,बीजेपी568
92शीला शर्मा, बीजेपीउषा, कांग्रेस1775
93जितेंद्र शर्मा, कांग्रेसचंद्रप्रकाश कुमावत, निर्दलीय305
94संतोष सूद, कांग्रेससुनीता मेहरा, बीजेपी2833
95मानवेंद्र सिंह, कांग्रेसअमित कुमार चौधरी, बीजेपी250
96वसीम चौहान, कांग्रेसअमित सारवान, बीजेपी2093
97शशि प्रकाश शर्मा, बीजेपीमहेंद्र सिंह, कांग्रेस1380
98सुभाष चन्द्र सिंगी, बीजेपीराजकुमार शर्मा, कांग्रेस400
99सत्येन्द्र सिंह राठौड़, कांग्रेसमनीष पारीक, बीजेपी1016
100कविता शर्मा, बीजेपीविनिता, कांग्रेस2845
101रविशंकर, बीजेपीदुर्गेश, कांग्रेस76
102शीला गुर्जर, कांग्रेसआरती गुर्जर, बीजेपी123
103मोहम्मद हनीफ, कांग्रेसरफ़ीक खान, निर्दलीय1397
104ज्ञानदेव खंडेलवाल, बीजेपीअब्दुल लतीफ़ कुरैशी, कांग्रेस405
105महेश तंबोली, कांग्रेसहंसराज चौहान,बीजेपी2366
106चन्द्रप्रकाश नामा, बीजेपीजुगल किशोर, कांग्रेस836
107अनुराधा माहेश्वरी , बीजेपीखुशबू शर्मा, कांग्रेस2007
108संगीता शर्मा, निर्दलीयमेहरुन्निसा, कांग्रेस653
109मो. रहीस ख़ान, निर्दलीयमोहम्मद अयूब, कांग्रेस558
110सुनीता मेठी,कांग्रेसज्योति खंडेलवाल, बीजेपी2706
111संजय जायसवाल, बीजेपीनरेश शर्मा, निर्दलीय545
112सुनील कोठारी, बीजेपीआशीष, कांग्रेस906
113गजनफ़र अली, कांग्रेसअब्दुल वाहिद, निर्दलीय10,014
114मोहम्मद जकरिया, कांग्रेसनवीन शर्मा, बीजेपी1860
115सूरज गोडिवाल, बीजेपीसुरेश बिवाल, कांग्रेस1093
116संजीदा उम्मरदराज, कांग्रेसलक्ष्मी देवी, बीजेपी5310
117संजीदा गुलाम मुस्तफा, कांग्रेसशवाब जहां, बीजेपी4237
118सुनीता मावर, कांग्रेसविकास कोठारी, बीजेपी676
119इरफान कुरैशी, कांग्रेसअकबरदीन, निर्दलीय1081
120श्याम सुंदर सैनी, बीजेपीशीला सैनी, कांग्रेस1088
121नीरज अग्रवाल, बीजेपीमहेश ठाकुरिया, निर्दलीय2137
122घनश्याम चंदलानी, बीजेपीराजकुमार संगतानी, कांग्रेस1279
123पूनम मेहता, बीजेपीअंजू जायसवाल, कांग्रेस2944
124कांता देवी, कांग्रेसमनभरी, बीजेपी5
125मंजो बानो, कांग्रेसलक्ष्मी देवी, बीजेपी6704
126सोफिया बानो, कांग्रेसरीना उमरवाल, बीजेपी7153
127बादल शर्मा ,कांग्रेसआलोक खंडेलवाल, बीजेपी52
128मो. इशाक मंसूरी, निर्दलीयमोहम्मद सोहेल मंसूरी , कांग्रेस4531
129महेश सामरिया, कांग्रेसनिखिल बसवाल, बीजेपी5355
130सूरज कुमार शर्मा, बीजेपीराकेश मीना, निर्दलीय1388
131कैलाश चंद मीणा, बीजेपीपुष्पेन्द्र मीना, कांग्रेस1699
132दशरथ अटल,कांग्रेसरामजी लाल शेरसिया, निर्दलीय353
133सीमा सुरेश पारीक, बीजेपीगुड्डी देवी, कांग्रेस1063
134प्रकाश सैनी , बीजेपीयशपाल गुर्जर, कांग्रेस130
135विमल कुमार अग्रवाल, बीजेपीरवि कुमार शर्मा, कांग्रेस440
136जमीला बेगम, निर्दलीयशबनम फारूख,कांग्रेस2113
137सलमान मंसूरी, कांग्रेसमोहम्मद असलम फारूकी,निर्दलीय1980
138दीपिका शर्मा, कांग्रेसममता, बीजेपी802
139रेनू खण्डेलवाल, बीजेपीगीतांजली, कांग्रेस1524
140भूपेंद्र मीणा, निर्दलीयराम कृष्ण शर्मा, बीजेपी948
141सतीश शर्मा, बीजेपीउषा, कांग्रेस609
142भगवती महावर, बीजेपीमीना, कांग्रेस2438
143जायदा बानो, कांग्रेससिमरन बानो, निर्दलीय3832
144आशीष साहू, बीजेपीउत्तम चन्द, कांग्रेस1038
145वंदना जोशी, बीजेपीअर्चना चतुर्वेदी, कांग्रेस3036
146फिरोज, निर्दलीयअफरोज, कांग्रेस1975
147राशिद अली, कांग्रेसअब्दुल वहीद खान, निर्दलीय1508
148बरखा देवी, निर्दलीयआशा सैनी, कांग्रेस1800
149सीनु पारीक, बीजेपीअंजली ब्रह्मभट्ट, कांग्रेस3190
150हीरादेवी, कांग्रेसशालू मीणा, बीजेपी426