बीते 6 महीनों में सबसे ज्यादा बिकी ये मिड साइज SUV! Maruti नहीं; Hyundai ने मारी बाजी

Published on 13 जुल॰ 2026

Mid Size SUV Sales H1 2026: भारत का मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में ग्राहकों के पास कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि कुछ मॉडल अब भी बाजार पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।

भारत के मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में साल 2026 की पहली छमाही (जनवरी-जून) के दौरान जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बाजार में नए मॉडलों की एंट्री के बावजूद Hyundai Creta ने अपनी बादशाहत कायम रखी और सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज SUV बनी रही। हालांकि जून महीने में Creta की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई, जिससे Maruti Suzuki Victoris, Kia Seltos, Toyota Urban Cruiser Hyryder और Maruti Suzuki Grand Vitara जून बिक्री रैंकिंग में क्रेटा से आगे रहे।

Mid Size SUV Sales H1 2026

कौन-सी मिड साइज एसयूवी बिकी सबसे ज्यादा (AI Generated Image)

रैंकमिड-साइज SUVH1 CY2026 बिक्री (यूनिट्स)
1Hyundai Creta91,391
2Maruti Suzuki Victoris73,912
3Kia Seltos62,805
4Toyota Urban Cruiser Hyryder55,604
5Maruti Suzuki Grand Vitara45,811
6Tata Sierra43,420
7Honda Elevate10,122
8Renault Duster6,039

Creta ने बरकरार रखी नंबर-1 की कुर्सी

Hyundai Creta ने पहली छमाही में कुल 91,391 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इसकी औसत मासिक बिक्री 15,232 यूनिट्स रही। इस तरह आठों मॉडलों की कुल बिक्री में अकेले Creta की हिस्सेदारी करीब 23.5 प्रतिशत रही।

Victoris बनी दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV

Maruti Suzuki Victoris ने जनवरी से जून 2026 के दौरान कुल 73,912 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और दूसरे स्थान पर रही। इसकी औसत मासिक बिक्री 12,319 यूनिट्स रही। जनवरी 2026 में Victoris का सबसे अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला, जब इसकी 15,240 यूनिट्स बिकीं।

Kia Seltos ने दिखाया स्थिर प्रदर्शन

Kia Seltos ने 62,805 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसकी औसत मासिक बिक्री 10,468 यूनिट्स रही। खास बात यह रही कि Seltos की बिक्री में दूसरे मॉडलों की तुलना में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला और पूरे छह महीनों में इसकी बिक्री काफी स्थिर रही।

Hyryder और Grand Vitara भी मजबूत स्थिति में

Toyota Urban Cruiser Hyryder ने पहली छमाही में 55,604 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इसकी औसत मासिक बिक्री 9,267 यूनिट्स रही। मार्च में इसकी बिक्री 10,206 यूनिट्स तक पहुंच गई। वहीं Maruti Suzuki Grand Vitara ने कुल 45,811 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और इसकी औसत मासिक बिक्री 7,635 यूनिट्स रही।

Tata Sierra, Honda Elevate और Renault Duster का प्रदर्शन

Tata Sierra ने पहली छमाही में 43,420 यूनिट्स की बिक्री की और इसकी औसत मासिक बिक्री 7,237 यूनिट्स रही। हालांकि मार्च के बाद लगातार तीन महीनों तक इसकी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई।

Honda Elevate 10,122 यूनिट्स की बिक्री के साथ सातवें स्थान पर रही। इसकी औसत मासिक बिक्री 1,687 यूनिट्स रही। मार्च में इसकी बिक्री 2,467 यूनिट्स तक पहुंची, लेकिन अप्रैल में घटकर 1,036 यूनिट्स रह गई।

Renault Duster की बिक्री मार्च से शुरू हुई और मार्च से जून 2026 के बीच इसकी कुल 6,039 यूनिट्स डिस्पैच हुईं। अप्रैल इसका सबसे अच्छा महीना रहा, जब 2,359 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके बाद मई में यह घटकर 1,267 यूनिट्स और जून में 1,011 यूनिट्स रह गई।

  • Hindi News
  • Auto

End of Article

Shivani Kotnala

शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार... और देखें