Mivi One 5G की पहली सेल शुरू, ₹11,999 में मिल रहा फोन, जानें आपके लिए कौन सा वेरिएंट सही

Published on 7 अक्टू॰ 2026

देसी टेक ब्रांड Mivi ने अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G बिक्री के लिए उतार दिया है. खास बात यह है कि कंपनी ने इसकी एंट्री ऐसे समय की है, जब Flipkart पर Big Billion Days सेल चल रही है और फोन की शुरुआती इफेक्टिव कीमत ₹11,999 रखी गई है. 

Mivi One 5G की बिक्री 8 अक्टूबर से Flipkart पर शुरू हो रही है. जिन यूजर्स के पास Flipkart Plus, VIP या Black मेंबरशिप है या जो योग्य कार्ड से खरीदारी कर रहे हैं, उन्हें 8 अक्टूबर रात 12 बजे से अर्ली एक्सेस मिलेगा. बाकी ग्राहकों के लिए ओपन सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी.

Mivi का पहला फोन, सीधे बजट 5G सेगमेंट में एंट्री

सम्बंधित ख़बरें

Mivi करीब एक दशक से ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है. ईयरबड्स, हेडफोन, स्पीकर और साउंडबार के बाद कंपनी ने अब स्मार्टफोन बाजार में कदम रखा है. Mivi One 5G इसी नई शुरुआत का पहला फोन है.

इसका सीधा मुकाबला उस बजट सेगमेंट में है जहां ग्राहक कम कीमत में 5G, बड़ी बैटरी और अच्छा प्रोसेसर चाहते हैं. खास बात यह है कि Mivi ने फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 5G चिपसेट दिया है. कंपनी इसे अपने सेगमेंट का Snapdragon वाला 5G फोन बता रही है. 

₹11,999 में कौन सा मॉडल मिलेगा?

Mivi One 5G तीन वेरिएंट में आता है. 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की प्रभावी Big Billion Days कीमत ₹11,999 है. 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल ₹13,499 में और 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल ₹14,999 की प्रभावी कीमत पर मिलेगा. इन कीमतों में लागू बैंक और UPI ऑफर शामिल हैं. 

6000mAh की बैटरी, 18W चार्जिंग

इस फोन की सबसे बड़ी खासियतों में इसकी बैटरी शामिल है. Mivi One 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है. फोन 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. बजट फोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए बड़ी बैटरी काफी अहम हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो फोन पर वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं या दिनभर फोन का इस्तेमाल करते हैं. 

Snapdragon प्रोसेसर और Android 16

Mivi One 5G में 4nm Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 5G प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 4GB, 6GB और 8GB RAM के विकल्प मिलते हैं और सभी वेरिएंट में 128GB स्टोरेज है. कंपनी के मुताबिक इस चिपसेट पर फोन ने AnTuTu में करीब 4.9 लाख का स्कोर हासिल किया है. 

फोन में स्टॉक एंड्रॉयड Android 16 दिया गया है. Mivi ने Android 18 तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा किया है. 

120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Mivi One 5G में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. ज्यादा रिफ्रेश रेट का फायदा स्क्रॉलिंग और सामान्य इस्तेमाल में स्क्रीन के ज्यादा स्मूद महसूस होने के रूप में मिल सकता है. 

कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. 50MP कैमरे में PDAF भी दिया गया है.

कॉलिंग में भी अलग फीचर

Mivi ने फोन में ClearTalk नाम का फीचर दिया है. यह कंपनी की Neural Voice Engine टेक्नोलॉजी पर काम करता है. कंपनी के मुताबिक इसका काम कॉल के दौरान आसपास की आवाज जैसे ट्रैफिक, हवा, बातचीत और म्यूजिक के शोर को कम करना है, ताकि सामने वाले व्यक्ति को आपकी आवाज ज्यादा साफ सुनाई दे. 

Jio यूजर्स के लिए भी कुछ फायदे

Mivi One 5G की लॉन्च जानकारी में Jio ग्राहकों के लिए कुछ अतिरिक्त फायदे भी बताए गए थे. योग्य Jio ग्राहक को 12 महीने का Canva Pro सब्सक्रिप्शन, एक महीने का Hotstar Mobile + Hollywood सब्सक्रिप्शन और 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान मिल सकता है. 

---- समाप्त ----