
Wed, 26 Aug 2026 11:35 AM IST
सार
फिलिप्स भारतीय स्मार्टफोन बाजार में नई पारी शुरू करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन का टीजर जारी किया है, जिसमें 64MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, 5G और 256GB तक स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस फोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम रहने की उम्मीद है।

विस्तार
घरों में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए मशहूर ब्रांड फिलिप्स (Philips) अब भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बड़ा कदम रखने जा रहा है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन माइक्रोसाइट पर एक नए 5G स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है। हालांकि अभी तक इस डिवाइस के नाम और सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसके कई दमदार स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं।
डिस्प्ले और कैमरा के बेहतरीन फीचर्स
सामने आए टीजर के अनुसार, Philips के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में शानदार विजुअल अनुभव के लिए 6.67 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन के पिछले हिस्से पर 64MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद रहेगा। वहीं, शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
मिलेगी शानदार परफॉर्मेंस और दमदार बिल्ड क्वालिटी
- मल्टीटास्किंग और परफॉर्मेंस को रफ्तार देने के लिए कंपनी इस फोन को दो अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश करेगी। ग्राहक इसे 6GB या 8GB रैम के साथ 128GB या 256GB इंटरनल स्टोरेज विकल्पों में खरीद सकेंगे।
- बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए इसमें अल्ट्रा मैक्स टैग वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, धूल और पानी की बूंदों से सुरक्षित रखने के लिए डिवाइस को IP64 रेटिंग भी मिली है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए और भी मजबूत बनाती है।
कितनी होगी कीमत?
Philips इस स्मार्टफोन का प्रचार 'इनोवेशन यू कैन ट्रस्ट' टैगलाइन के साथ कर रहा है। है कि इसके स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए भारत में इसकी कीमत बीस हजार रुपये से कम रखी जा सकती है। इस प्राइस रेंज में यह नया 5G हैंडसेट बाजार में पहले से मौजूद OnePlus N6x और Realme C100x जैसे लोकप्रिय स्मार्टफोन्स को सीधी टक्कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बजट सेगमेंट में नए ब्रांड्स की एंट्री
- भारतीय बजट स्मार्टफोन बाजार इस समय एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। फोन के पार्ट्स और स्टोरेज की बढ़ती कीमतों के कारण कई स्थापित ब्रांड्स अब सस्ते डिवाइस बनाने से पीछे हट रहे हैं। इसी खालीपन को भरने के लिए Fire-Boltt, Mivi और Micromax जैसी कंपनियां दोबारा इस किफायती सेगमेंट में दिलचस्पी दिखा रही हैं।
- Philips की बाजार में यह नई एंट्री भारतीय ग्राहकों को एक भरोसेमंद विकल्प जरूर दे सकती है, लेकिन सॉफ्टवेयर और बिक्री के बाद की सर्विस के मामले में इसे स्थापित कंपनियों से निश्चित तौर पर कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
और पढ़ें...