सिरसा में गोली मारकर हत्या के प्रयास मामले में बठिंडा निवासी दोषी युवक को सात साल की सजा सुनाई गई है। मामले में आज मंगलवार को एएसजे देविंद्र सिंह की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सोमवार को दोषी करार दिया था और आज आईपीसी की धारा 307 में सात साल सजा औ
.
जानकारी के अनुसार, यह दो साल पुराना जमीनी विवाद है और मटदादू गांव का है। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। मृतक पंजाब के बठिंडा से अपने बहनोई सिरसा जिले के गांव मटदादू में आया हुआ था और उसी के पास कमरे में रहता था। इसी रंजिश में जगदेव बठिंडा से सिरसा आ पहुंचा और फायरिंग कर दी।
15 अप्रैल 2024 को पुलिस थाने में सूचना मिली थी कि कुलदीप सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह को गोली लगी है और सरकारी हस्पताल डबवाली से उसे भठिंडा रेफर कर दिया है। इस पर एफटीबी थाना सदर डबवाली ने घायल से संपर्क किया और बठिंडा अस्पताल में घायल का बहनोई मटदादू निवासी प्रदीप सिंह मिला।

हत्या प्रयास के दोषी पर लगाया गया जुर्माना
जानिए शिकायत में क्या आरोप लगाया
मटदादू में कमरा बनाने पर हुआ झगड़ा
मामले में वकील गौरव खुराना के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में घायल कुलदीप के बहनोई प्रदीप ने बताया कि वह वह मटदादू में खेती-बाड़ी करता है और खेत में ही कमरा बना रखा था। उसका साला बठिंडा से ब्राहमण कौर सिंह वाला गांव निवासी कुलदीप सिंह उसके पास काम करवाने आया हुआ था। मटदादू निवासी प्रवीन कुमार भी उसके पास था।
उस समय वहां पर बठिंडा के थाना तलवंडी गांव मलकाना निवासी जगदेव सिंह पुत्र सुखदर्शन सिंह आया और कहने लगा कि तु मेरी जमीन में कमरा बना रहे हो और मैं नहीं बनाने दूंगा। फिर वह सभी उसको समझाने लगे, लेकिन काफी समझाने के बाद भी बहशबाजी करने लगा।
मजा चखाने की कहकर गोलियां चली दी
जगदेव ने अपने पास से पिस्तौल निकाली और उसके साले को कहने लगा कि मैं तुम को आज मजा चखाता हूं। कब्जा कैसे किया जाता है और फिर हम सभी वहां से भाग गए और भागते-भागते 5/6 एकड़ दूर सडक के पास पहुंचे तो वहां पर कुलदीप सिंह गिर गया। जगदेव सिंह ने जान से मारने की नियत से सीधे फायर किए, जो उसके साले के पेट, पांर वा हाथ और शरीर के ऊपर लगे।
गोलियां लगते ही कुलदीप गिर गया और जगदेव सिंह मौके से भाग गया। उसका बाइक वहीं रह गया। जगदेव सिह ने जमीनी विवाद को लेकर जान से मारने की नियत से गोलियां मारी है। उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके बाद आरोपी जगदेव को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।