किआ सोरेंटो भारत में लॉन्च 7 सीटर एसयूवी में मिलेंगे शानदार फीचर्स और दमदार इंजन - kia sorento 7 seater launched in india price engine and features

Published on 4 सित॰ 2026

Kia ने भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी सोरेंटो को 27.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से नई एसयूवी के तौर पर Kia Sorento को 27,99,000 की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इसमें किस तरह का डिजाइन दिया गया है। किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्च हुई Kia Sorento

किआ की ओर से सोरेंटो को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इस एसयूवी के लॉन्च के पहले ही इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी गई थी।

kia sorento (1)

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 30 इंच कर्व्ड डिस्प्ले जिसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एआई, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, ADAS, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल एसी पैनल, ड्यूल टोन इंटीरियर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, 12-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, रोटरी डायल, पुश बटन स्टार्ट, सॉफ्ट टच डैशबोर्ड, 360 डिग्री कैमरा, एलईडी लाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, रूफ रेल जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

इसके अलावा इसमें 4 राइडिंग मोड्स मिलते हैं- Normal, Eco, Sport और Smat

kia sorento side

कितना दमदार इंजन

इस एसयूवी को पेट्रोल हाइब्रिड और डीजल इंजन के विकल्प में ऑफर किया जाएगा। पहला है Smartstream 1.6 लीटर टर्बो GDi हाइब्रिड इंजन जो इंजन 180 PS की पावर और 265 Nm का टॉर्क (torque) देता है, और इसके साथ लगी इलेक्ट्रिक मोटर 65 PS की पावर और 264 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

दूसरा Smartstream 2.2 लीटर इंजन है। यह दमदार इंजन 193 PS की पावर और 442 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 8-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

kia sorento side (1)

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को 27,99,000 की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 40,39,000 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

Kia Sorento Pricing

2026 Kia Sorento variant-wise ex-showroom introductory prices (in Rs, lakh)

  Petrol 7-str Petrol 6-str Diesel 7-str Diesel 6-str
HTE 27.99 - 29.49 -
HTE(O) 29.49 - 30.99 -
HTK 32.49 32.69 33.99 34.19
HTK(A) 33.49 33.69 34.99 35.19
HTX (AWD) 37.49 37.69 38.99 39.19
HTX(A) (AWD) 38.49 38.69 39.99 40.19

किनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में इस एसयूवी को प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया गया है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Toyota Fortuner, MG Majestor जैसी एसयूवी के साथ होगा।